NEET UG 2026 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 3 मई 2026 को हुई नीट यूजी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है. इस परीक्षा में देश और विदेश के कई सेंटर पर लाखों कैंडिडेट्स शामिल हुए थे. अब सभी अभ्यर्थी अपनी आंसर की चेक करके अंदाजा लगा सकते हैं कि उनके कितने नंबर बन सकते हैं.
NEET UG 2026 Answer Key: ऐसे करें चेक
- सबसे पहले neet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर NEET UG 2026 Answer Key लिंक पर क्लिक करें.
- अब लॉगिन पेज खुलेगा, यहां एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालें.
- लॉगिन करते ही आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी.
- इसे डाउनलोड करें और अपने जवाबों से मिलान करें.
NEET UG Answer Key 2026 Check Here
जरूरी तारीखें
इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी. ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 मार्च 2026 रात 9 बजे तक तय की गई थी और इसी दिन तक फीस जमा करने का भी मौका दिया गया था. फॉर्म में सुधार करने की विंडो 12 से 14 मार्च 2026 तक खुली थी.
परीक्षा का आयोजन 3 मई 2026 को किया गया. एग्जाम सिटी की जानकारी 13 अप्रैल 2026 को जारी की गई थी. एडमिट कार्ड 26 अप्रैल 2026 को उपलब्ध कराए गए. इसके बाद आंसर की 6 मई 2026 को जारी हुई और रिजल्ट जून 2026 में घोषित किया जाएगा.
आपत्ति दर्ज करने का मौका
अगर किसी कैंडिडेट को लगता है कि आंसर की में कोई जवाब गलत है तो वह उस पर आपत्ति दर्ज कर सकता है. इसके लिए NTA अलग से विंडो खोलता है, जहां तय फीस के साथ चैलेंज सबमिट किया जा सकता है. सभी आपत्तियों की जांच के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी और उसी के आधार पर रिजल्ट तैयार होगा.
यह भी पढ़ें- ग्रेजुएट्स के लिए शानदार मौका, यूनियन बैंक में 1865 पदों पर निकली बंपर भर्ती
