NEET Aspirant से सिंगर ने कहा लाइफ से ज्यादा जरूरी नहीं है परीक्षा, खुद JEE की कर चुकी हैं तैयारी

NEET Re Exam 2026: सोना महापात्रा ने नीट की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स से कहा कि कोई भी परीक्षा या स्कोर आपकी जिंदगी से ज्यादा जरूरी नहीं. उन्होंने असली सक्सेस का मतलब समझाया.

NEET Re Exam 2026: नीट यूजी 2026 री-एग्जाम 21 जून को आयोजित होने वाला है. परीक्षा से पहले छात्रों पर बढ़ते प्रेशर को लेकर फेमस सिंगर सोना महापात्रा (Sona Mohapatra) ने मोटिवेशनल मैसेज शेयर किया है. उन्होंने नीट अस्पिरेंट (NEET Aspirants) से कहा कि कोई भी परीक्षा हमारी लाइफ से ज्यादा बड़ी नहीं होती. रिजल्ट अंतिम मंजिल नहीं है और न किसी व्यक्ति की पहचान केवल रैंक या स्कोर से तय होती है.

कोई भी परीक्षा लाइफ से ज्यादा जरूरी नहीं

सिंगर ने कहा कि मैंने सीखा है कि जिंदगी ऐसे दरवाजे खोलती है जिनके बारे में हमने कभी सोचा भी नहीं होता. कभी-कभी जो चीज आज नाकामी लगती है, वही असल में एक छिपा हुआ वरदान साबित होती है. इसलिए खुद के प्रति दयालु रहें. जरूरत पड़ने पर आराम करें. जरूरत होने पर मदद मांगें. उन्होंने आगे कहा कि हमेशा याद रखें, आप किसी भी रैंक, स्कोर या परीक्षा से कहीं ज्यादा कीमती हैं, इसलिए अपना ख्याल रखें.

IIT JEE की तैयारी करती थीं फेमस सिंगर सोना माहापात्रा

आज सोना माहापात्रा की पहचान एक आर्टिस्ट के रूप में हैं. लेकिन सिंगर और आर्टिस्ट होने से पहले वो भी कभी NEET अस्पिरेंट की तरह ही प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी किया करती थीं. सोना माहापात्रा ने बताया कि वे अपने छात्र जीवन में IIT JEE परीक्षा की तैयारी करती थीं.

पहले BTech फिर MBA की डिग्री

फेमस सिंगर ने बताया कि इस परीक्षा के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की थी. वे घंटों तक पढ़ती थीं. लेकिन मुझे मेरी पसंद का कॉलेज नहीं मिल सका. लेकिन मैंने BTech की पढ़ाई और MBA की डिग्री पूरी की. इसके बाद उन्होंने कुछ समय तक म्यूजिक इंडस्ट्री में भी काम किया. लेकिन किस्मत ने उनके लिए कोई और फील्ड चुन रखा था.

यह भी पढ़ें- NEET परीक्षा देने जाने से पहले देखें मार्किंग स्कीम, NTA ने कहा भूल से भी न करें ये गलती 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >