NEET PG City Slip 2025: नीट पीजी सिटी स्लिप में बड़ी गड़बड़ी! शहर के नाम के बदले ये क्या लिख दिया, छात्रों ने की सुधार की मांग

NEET PG City Slip 2025: NBEMS ने नीट पीजी परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी किया है. परीक्षा 3 अगस्त को होगी. अब इस सिटी स्लिप में बड़ी गड़बड़ी देखी जा रही है. छात्रों ने सोशल मीडिया पर बताया कि शहर के नाम के बदले राज्य का नाम बताया गया है, जिससे उन्हें असुविधा हो रही है. जानिए पूरा मामला-

NEET PG City Slip 2025: नीट पीजी परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर दिया गया है. राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने पीजी परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी किया है. लेकिन इसमें एक बड़ी गड़बड़ी सामने आई है. यही कारण है कि सोशल मीडिया पर नीट छात्रों ने बवाल मचा दिया है. सिटी स्लिप में परीक्षा शहर का नाम बताने के बदले राज्य का नाम दिया गया है. यही कारण है कि छात्र परेशान हैं.

NEET PG City Slip 2025: क्या है पूरा मामला? 

दरअसल, किसी भी परीक्षा के लिए सिटी स्लिप शहरों की जानकारी देने के लिए जारी की जाती है. इससे छात्रों को पहले ही परीक्षा केंद्र के शहर के बारे में पता चल जाता है और वे उस अनुसार तैयार रहते हैं. लेकिन नीट पीजी के लिए जो सिटी स्लिप जारी हुआ है उसमें शहर के बदले राज्य का नाम बताया गया. उदाहरण के लिए परीक्षा का शहर लखनऊ है लेकिन सिटी स्लिप में उत्तर प्रदेश लिखा आ रहा है. इसी को लेकर छात्र परेशान हैं. 

छात्रों ने NBEMS से की सुधार की मांग

छात्रों ने परेशान होकर सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की है. X पर कई परीक्षार्थी ने इस परेशानी को साझा किया. एक उम्मीदवार ने कहा कि नीट पीजी परीक्षा का शहर बताने के बदले राज्य का नाम बताया गया है, जिससे हमें परेशानी हो रही है. कृप्या इसे जल्द-से-जल्द ठीक कर लें. वहीं कई अन्य छात्रों ने भी सुधार की मांग की है.

क्या है NBEMS का कहना?

NBEMS ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारि बयान नहीं दिया है. ऐसे में ये पता करना फिलहाल मुश्किल है कि ये परेशानी एक दो परीक्षार्थियों के साथ हुई है या सभी सिटी स्लिप में त्रुटि है. हालांकि, अगर ऐसी गड़बड़ी सामने आ रही है तो इससे नीट पीजी जैसी बड़ी परीक्षा की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं.  

NEET PG Exam Date 2025: कब है परीक्षा?

नीट पीजी परीक्षा 2025 का आयोजन 3 अगस्त 2025 को किया जाएगा. यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में सिंगल शिफ्ट में होगी. परीक्षा से 2-3 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे. 

NBEMS Helpline Number: हेल्पलाइन नंबर पर करें संपर्क

किसी भी प्रकार की पेरशानी पर छात्र NBEMS के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. हेल्पलाइन नंबर है, +91 7996165333. ये सेवा सुबह 9:30 से शाम 6:00 बजे तक उपलब्ध है (रविवार और अवकाश को छोड़कर). इसी के साथ आप NBEMS के आधिकारिक वेबसाइट exam.natboard.edu.in पर जाकर किसी प्रकार की सूचना प्राप्त कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- इतनी सारी डिग्रियां! कौन हैं ये IAS, IIT-IIM से की है पढ़ाई, पायलट की ट्रेनिंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >