JPSC PCS Pre 2026 Exam City: झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) की तरफ से स्टेट सिविल सर्विस 2025 के लिए एग्जाम सिटी की जानकारी जारी कर दी गई है. इस परीक्षा में आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब अपनी परीक्षा किस जिले में होगी, इसकी जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. ध्यान रहे एग्जाम सिटी स्लिप एडमिट कार्ड से अलग होती है.
JPSC ने साफ किया है कि एग्जाम सेंटर की जानकारी 8 अप्रैल 2026 से वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जा रही है. वहीं एडमिट कार्ड 14 अप्रैल 2026 की शाम 5 बजे के बाद डाउनलोड किए जा सकेंगे.
JPSC PCS Pre 2026 Exam City ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले JPSC की ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर Combined Civil Services Preliminary Exam से जुड़ा लिंक खोजें.
- अब OTR लॉगिन वाले लिंक पर क्लिक करें.
- यहां अपना ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर और OTR नंबर दर्ज करें.
- इसके बाद पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
- लॉगिन करते ही स्क्रीन पर आपकी एग्जाम सिटी की जानकारी दिखाई दे जाएगी.
JPSC PCS Pre Exam City Notice
वैकेंसी डिटेल्स
इस एग्जाम के माध्यम से झारखंड सरकार के अलग-अलग विभागों में कुल 103 पद भरे जाएंगे. इनमें डिप्टी कलेक्टर के 28 पद, डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस के 42 पद, जिला समन्वयक के 2 पद, असिस्टेंट रजिस्ट्रार के 2 पदों पर भर्तियां होंगी.
इसके अलावा असिस्टेंट म्युनिसिपल कमिश्नर / एग्जीक्यूटिव ऑफिसर / स्पेशल ऑफिसर के 10 पद, जेल सुपरिटेंडेंट के 2 पद, असिस्टेंट डायरेक्टर-कम-डिस्ट्रिक्ट पब्लिक रिलेशन ऑफिसर के 10 पदों पर भी भर्तियां होनी हैं. साथ ही प्रोबेशन ऑफिसर के 4 पद और असिस्टेंट डायरेक्टर के 3 पद शामिल हैं.
JPSC PCS Pre Exam Date: कब होगी परीक्षा?
JPSC PCS प्रीलिम्स परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह है कि एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसे तुरंत डाउनलोड कर लें और परीक्षा केंद्र की जानकारी अच्छे से देख लें. इसके अलावा परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी भी जरूर लेकर जाएं. बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: झारखंड पीसीएस एग्जाम की डेट जारी, अप्रैल में इस दिन होगी परीक्षा
