रांची से राणा प्रताप की रिपोर्ट–
JSSC Excise Constable Admit Card 2026: झारखंड में Excise Constable (एक्साइज कांस्टेबल) बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है. इस वैकेंसी के लिए साल 2023 में नोटिफिकेशन जारी हुआ था. तीन साल के बाद इस भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी हुआ है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 583 पदों पर भर्तियां होंगी.
JSSC Excise Constable Admit Card 2026 ऐसे डाउनलोड करें
- सबसे पहले झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर Excise Constable Admit Card 2026 से जुड़े लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
- सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा.
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें.
JSSC Excise Constable Admit Card 2026 Download Here
कैटेगरी वाइज पोस्ट डिटेल्स
| कैटेगरी | पोस्ट |
|---|---|
| UR | 237 |
| EWS | 59 |
| BC I | 50 |
| BC II | 32 |
| SC | 57 |
| ST | 148 |
| Total | 583 |
झारखंड एक्साइज कांस्टेबल भर्ती 2023 में कुल 583 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इसमें अनारक्षित (UR) कैटेगरी के लिए 237 पद, EWS के लिए 59 पद, BC-I के लिए 50 पद, BC-II के लिए 32 पद, SC के लिए 57 पद और ST के लिए 148 पद आरक्षित किए गए हैं.
12 अप्रैल को होगी परीक्षा
झारखंड Excise Constable भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल को किया जाएगा. इसके लिए राज्य के 8 जिलों में कुल 370 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इन केंद्रों पर बड़ी संख्या में उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे.
इस भर्ती के पहले चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी फिजिकल टेस्ट आयोजित किया गया था. फिजिकल टेस्ट में करीब 1,48,200 से ज्यादा उम्मीदवार सफल घोषित किए गए थे. अब इन्हीं सफल उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है.
यह भी पढ़ें: JPSC की सहायक वन संरक्षक परीक्षा में 100 से ज्यादा गलतियां, देखकर पीट लेंगे सिर
