JPSC की सहायक वन संरक्षक परीक्षा में 100 से ज्यादा गलतियां, देखकर पीट लेंगे सिर

Jharkhand Forest Officer Exam Errors: JPSC की ACF परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है. प्रश्नपत्र में 100 से ज्यादा ट्रांसलेशन और स्पेलिंग की गलतियां मिलने से कैंडिडेट्स नाराज हैं. सोशल मीडिया पर परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल उठा रहे हैं.

Jharkhand Forest Officer Exam Errors: झारखंड पब्लिक कमीशन (JPSC) की सहायक वन संरक्षक (Assistant Conservator of Forests) परीक्षा हाल ही में 4, 5 और 6 अप्रैल को आयोजित की गई. 6 तारीख की परीक्षा को लेकर अब बड़ा बवाल मच रहा है. दरअसल, प्रश्न पत्र में बहुत सारी गलतियां हैं. बताया जा रहा है कि प्रश्नपत्र में हिंदी और अंग्रेजी अनुवाद में 100 से अधिक अशुद्धियां पाई गई हैं.

छोटे- छोटे शब्द भी गलत लिखे हैं

प्रश्नपत्र में कई जगह शब्दों का गलत अनुवाद किया गया था. खासकर ‘संरक्षण’, ‘गठन’, ‘आंदोलन’ जैसे सामान्य शब्दों की भी गलत लिखा गया है. यहां तक की प्रश्नपत्र में ‘प्रश्न’ भी गलत लिखा गया है. इसे लेकर स्टूडेंट्स ने सोशल मीडिया के जरिए आवाज उठाई है.

JPSC क्वेश्न पेपर (PC-सोशल मीडिया)

छात्रों ने दोबारा परीक्षा कराने की मांग की

कई सवालों में भाषा और वाक्य बनाने में इतनी गलती थी कि उनका सही मतलब समझना मुश्किल हो गया. कैंडिडेट्स का कहना है कि इससे उन्हें परीक्षा देनी में परेशानी हुई. उनका कहना है कि इतनी बड़ी परीक्षा में ऐसी लापरवाही ठीक नहीं है. साथ ही ये JPSC जैसी बड़ी संस्था की विफलता है. कई कैंडिडेट्स ने मांग की है कि या तो गलत सवाल हटाए जाएं या फिर परीक्षा दोबारा कराई जाए.

Jpsc फॉरेस्ट ऑफिसर परीक्षा के प्रश्न पत्र की पोस्ट पर आए कॉमेंट्स (pc-फेसबुक)

JPSC ने नहीं दी है अब तक कोई सफाई

एक्सपर्ट्स के अनुसार, प्रतियोगी परीक्षाओं में भाषा और अनुवाद बिल्कुल सही होना चाहिए, क्योंकि छोटी गलती भी नंबर कम कर सकती है. खासकर नेगेटिव मार्किंग में इसका ज्यादा नुकसान होता है. फिलहाल, JPSC की तरफ से इस मामले पर कोई बयान नहीं आया है. छात्र अब उम्मीद कर रहे हैं कि आयोग जल्द फैसला लेकर सही कदम उठाएगा.

यह भी पढ़ें- MBBS 2022 बैच पर NExT परीक्षा को लेकर वायरल नोटिस फेक, NMC ने किया साफ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >