CA की पढ़ाई में AI की एंट्री, बैलेंस शीट के साथ सीखना होगा टेक्नोलॉजी का खेल

ICAI CA AI Tools: चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का सपना देख रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ा बदलाव आने वाला है. अब CA की पढ़ाई सिर्फ बैलेंस शीट, टैक्स और ऑडिट तक सीमित नहीं रहेगी. ICAI जल्द ही CA कोर्स में Artificial Intelligence यानी AI और Data Analytics जैसे नए विषय जोड़ने जा रहा है.

ICAI CA AI Tools: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) ने एआई टूल्स के साथ सीए को जोड़ने का फैसला किया है. बदलते समय के साथ कंपनियां तेजी से टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही हैं. ऐसे में ICAI भी चाहता है कि आने वाले CA सिर्फ नंबरों के एक्सपर्ट न रहें, बल्कि नई टेक्नोलॉजी को भी अच्छे से समझें.

पहले लोग मजाक में कहते थे कि CA का सबसे बड़ा हथियार कैलकुलेटर होता है. लेकिन अब समय बदल चुका है. अब AI आधारित टूल्स, डेटा एनालिसिस और डिजिटल रिपोर्टिंग तेजी से बढ़ रही है.

CA में AI Tools

ICAI के अध्यक्ष प्रसन्न कुमार डी ने कहा कि AI अब सिर्फ इंजीनियरिंग या टेक फील्ड तक सीमित नहीं है. नौकरी करने वाले और प्रैक्टिस करने वाले दोनों तरह के CAs को आने वाले समय में AI टूल्स और डेटा एनालिसिस की जानकारी जरूरी होगी.

ICAI ने इसके लिए Committee for Review of Education and Training यानी CRET बनाई है. यह कमेटी मौजूदा CA सिलेबस की समीक्षा करेगी और बताएगी कि क्या बदलाव जरूरी हैं. आने वाले समय में CA की पढ़ाई पहले से ज्यादा मॉडर्न और इंडस्ट्री फ्रेंडली हो सकती है.

अब ऑडिट में भी AI का जमाना

आजकल कंपनियां सिर्फ फाइनेंशियल रिपोर्टिंग तक सीमित नहीं हैं. ESG रिपोर्टिंग, डेटा बेस्ड ऑडिट और AI ड्रिवन प्रोसेस तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में ICAI चाहता है कि छात्र कॉलेज से निकलते ही इंडस्ट्री की नई जरूरतों के लिए तैयार रहें.

ICAI अधिकारियों के मुताबिक CRET कमेटी दिसंबर तक अपनी रिपोर्ट तैयार कर सकती है. इसके बाद नए सुझावों को सार्वजनिक किया जाएगा ताकि छात्रों और विशेषज्ञों से फीडबैक लिया जा सके. ICAI पहले ही 2023 में नया एजुकेशन और ट्रेनिंग सिस्टम लागू कर चुका है.

यह भी पढ़ें: भारतीय छात्रों को जापान में इंटर्नशिप करने का मौका, ऐसे करें अप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >