CUET UG Answer Key 2026 जारी हो गई है. सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए यह बहुत जरूरी अपडेट है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले सभी कैंडिडेट्स अब अपनी आंसर की आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने इसे अपनी ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी किया है. स्टूडेंट्स अपने सेट के अनुसार आंसर की डाउनलोड करके अपने जवाबों का मिलान कर सकते हैं और यह अंदाजा लगा सकते हैं कि उनके कितने मार्क्स बन सकते हैं.
इस बार CUET UG परीक्षा का आयोजन 11 मई से 31 मई 2026 के बीच किया गया था. इसके बाद कुछ री शेड्यूल्ड एग्जाम 06 और 07 जून 2026 को भी हुए. एडमिट कार्ड 02 जून 2026 को जारी किया गया था और अब 09 जून 2026 को आंसर की भी जारी कर दी गई है. अब सभी स्टूडेंट्स रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं जो जल्द ही NTA की तरफ से घोषित किया जाएगा.
CUET UG Answer Key 2026 ऐसे करें चेक
- सबसे पहले आपको NTA CUET की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाना होगा.
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको CUET UG Answer Key 2026 का लिंक दिखाई देगा.
- उस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालनी होगी.
- इसके बाद आपकी लॉगिन डिटेल्स ओपन हो जाएंगी और आपकी आंसर की स्क्रीन पर दिख जाएगी.
- अब आप अपने प्रश्न पत्र के सेट के अनुसार उत्तरों का मिलान कर सकते हैं.
- चाहें तो आप इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव भी कर सकते हैं.
CUET UG Answer Key 2026 यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.
CUET UG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 03 जनवरी 2026 से शुरू की गई थी और इच्छुक उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए 04 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते थे. आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को 07 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन फीस जमा करने का मौका दिया गया था.
