CUET UG 2026 के फॉर्म में सब्जेक्ट करेक्शन का आज आखिरी मौका है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सभी कैंडिडेट्स को बड़ी राहत देते हुए सब्जेक्ट करेक्शन विंडो दोबारा खोली थी, लेकिन अब आज यानी 19 अप्रैल 2026 इसका आखिरी दिन है. ऐसे में जल्दी से फॉर्म में करेक्शन कर लें क्योंकि दोबारा मौका नहीं मिलेगा.
आज ही करें करेक्शन
NTA ने साफ किया है कि करेक्शन विंडो सीमित समय के लिए ही खुली है और 19 अप्रैल रात 11:50 बजे के बाद इसे बंद कर दिया जाएगा. ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बिना देरी किए अपने आवेदन में जरूरी बदलाव कर लें.
क्या-क्या कर सकते हैं बदलाव?
इस विंडो के जरिए कैंडिडेट्स अपने चुने गए विषयों (Subjects) में बदलाव या सुधार कर सकते हैं. हालांकि अन्य डिटेल्स में बदलाव की अनुमति सीमित है, इसलिए आधिकारिक गाइडलाइन जरूर पढ़ें.
कहां और कैसे करें करेक्शन?
उम्मीदवार cuet.nta.nic.in पर जाकर लॉगिन के जरिए फॉर्म में सुधार कर सकते हैं.
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
- CUET UG 2026 Login/Correction Window लिंक पर क्लिक करें
- Application Number और Password/Date of Birth से लॉगिन करें
- Subject Selection सेक्शन में जाकर बदलाव करें
- Save/Submit करें और फीस (यदि लागू हो) जमा करें
- कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें
एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
CUET UG 2026 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी होगी, जिससे उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर की जानकारी ले सकेंगे. वहीं, एडमिट कार्ड भी परीक्षा से पहले जारी किया जाएगा, जिसमें सेंटर, डेट और टाइमिंग की पूरी जानकारी होगी.
यह भी पढ़ें- उतार दें झुमका-कंगन, फुल स्लीव बैन, NEET UG के लिए ड्रेस कोड जारी
