CUET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा CUET UG परीक्षा 11 मई से 31 मई 2026 तक CBT मोड में आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा के लिए अब NTA ने गाइडलाइंस भी जारी कर दिए हैं. NTA ने ड्रेस कोड और एग्जाम सेंटर से जुड़े गाइडलाइंस जारी किए हैं.
CUET UG 2026 Exam Guidelines: परीक्षा से जुड़े गाइंडलाइंस
CUET UG परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स ट्रांसपेरेंट पानी का बोतल ला सकते हैं. साथ ही उन्हें सलाह दी गई है कि वे समय से एग्जाम सेंटर पहुंचें. लेट होने पर एंट्री रोकी जा सकती है. सभी कैंडिडेट्स एग्जाम सेंटर पर मौजूद स्टाफ की बात सुनें और उनके आदेश को फॉलो करें. ऐसे कैंडिडेट्स जो ड्रेस कोड के नियम को नहीं फॉलो कर रहे हैं, वे परीक्षा केंद्र पर थोड़ा जल्दी पहुंचें ताकि चेकिंग की प्रक्रिया आसानी से और समय रहते हो जाए. फुल स्लीव, वुलेन और धार्मिक प्रतीक वाले कपड़े पहनने वाले कैंडिडेट्स भी एग्जाम सेंटर पर समय से पहले पहुंचें.
CUET UG Exam Dress Code: परीक्षा के लिए ड्रेसकोड
- फुल स्लीव/वुलेन कपड़े तब ही पहनकर आ सकते हैं जब कोई इमरजेंसी हो. सिंपल और हल्के कपड़े पहनें.
- धार्मिक प्रतीक और कपड़े जैसे कि हिजाब पहनने की अनुमित है.
- हाई हील्स की जगह स्लिपर्स या लो-हील फुटवियर पहनना बेहतर रहेगा.
- भारी ज्वेलरी और मेटल एक्सेसरीज पहनने से बचें.
CUET UG 2026 Exam Date: कब होगी परीक्षा?
CUET UG परीक्षा 11 मई से 31 मई के बीच आयोजित की जाएगी. परीक्षा कुल 63 विषयों/भाषाओं के लिए आयोजित की जाएगी. परीक्षा CBT मोड में होगी.
छात्रों से की अपील
NTA ने CUET UG परीक्षा के लिए छात्रों से अपील की है कि परीक्षा को निष्पक्ष और तनावमुक्त बनाने के लिए सभी नियमों का पालन करें. किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए केवल अनुमति प्राप्त सामान ही साथ रखें.
यह भी पढ़ें- UPSC फॉरेस्ट सर्विस का फाइनल रिजल्ट जारी, बसवराज ने किया टॉप, देखें टॉपर्स लिस्ट
