RSSB Lab Assistant Admit Card 2026: राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड की तरफ से लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, अब वे आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी.
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जनवरी 2026 से शुरू हुई थी और 25 फरवरी 2026 तक चली थी. इसी दिन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख भी थी. एग्जाम सिटी की जानकारी 1 मई 2026 को जारी की गई थी. अब परीक्षा का आयोजन 9 और 10 मई 2026 को किया जाएगा. एडमिट कार्ड 5 मई 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध कर दिया गया है.
RSSB Lab Assistant Admit Card 2026: ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर Lab Assistant Admit Card 2026 का लिंक खोजें.
- उस लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालें.
- सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा.
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.
RSSB Lab Assistant Admit Card 2026 Download Here
एग्जाम पैटर्न
इस परीक्षा में कुल 400 अंक होंगे और दो पेपर लिए जाएंगे. हर पेपर 200 अंक का होगा. पेपर-1 में 100 बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे और इसके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा. हर गलत जवाब पर नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी, यानी एक गलत उत्तर पर उस सवाल के एक तिहाई अंक काटे जाएंगे.
क्वालिफाई करने के लिए कम से कम 40 प्रतिशत अंक जरूरी हैं. एससी और एसटी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को इसमें 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. इस वैकेंसी की डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट- rssb.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: बीपीएससी 72वीं कंबाइंड परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1230 पदों पर होंगी भर्तियां
