UP Lekhpal Exam 2026: उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी अपडेट सामने आई है. लेखपाल परीक्षा 2026 की तारीख घोषित हो चुकी है और अब उम्मीदवारों के पास तैयारी के लिए सीमित समय बचा है. इस भर्ती के जरिए कुल 7994 पद भरे जाएंगे, इसलिए मुकाबला काफी टफ रहने वाला है. इस भर्ती (UP Lekhpal Recruitment 2026) के लिए परीक्षा का आयोजन 21 मई 2026 को होगा.
UP Lekhpal Exam Pattern: देखें एग्जाम पैटर्न
इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और इन्हें हल करने के लिए 2 घंटे यानी 120 मिनट का समय मिलेगा. सभी सवाल ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे यानी चार विकल्पों में से सही जवाब चुनना होगा. हर सवाल 1 अंक का होगा. गलत जवाब देने पर नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी. एक गलत जवाब पर 0.25 अंक काटे जाएंगे.
पेपर को अलग-अलग हिस्सों में बांटा गया है. इसमें भारत का इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल, अर्थव्यवस्था, संविधान, सामान्य विज्ञान, करंट अफेयर्स और जनसंख्या जैसे विषय शामिल हैं. इसके अलावा कंप्यूटर और सूचना तकनीक से भी सवाल पूछे जाएंगे.
सेक्शन वाइज एग्जाम पैटर्न
पहले भाग में सामान्य विषयों से 50 सवाल पूछे जाएंगे, जिनमें इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, विज्ञान और करंट अफेयर्स शामिल हैं. दूसरे भाग में कंप्यूटर, इंटरनेट और आईटी से जुड़े लगभग 15 सवाल होंगे. तीसरे भाग में उत्तर प्रदेश से जुड़ी सामान्य जानकारी के 20 सवाल पूछे जाएंगे. इस तरह पूरा पेपर 100 अंकों का होगा.
कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल
इस भर्ती (UP Lekhpal Recruitment 2026) में अलग-अलग वर्गों के लिए सीटें तय की गई हैं. जनरल कैटेगरी के लिए 3205 पद हैं. EWS के लिए 792 पद, OBC के लिए 2158 पद रखे गए हैं. SC वर्ग के लिए 1679 और ST वर्ग के लिए 160 पद निर्धारित किए गए हैं. कुल मिलाकर 7994 पदों पर भर्ती होगी, जो इस परीक्षा को काफी अहम बना देता है.
यह भी पढ़ें: IBPS PO की वैकेंसी कब आएगी, देखें एग्जाम कैलेंडर
