शिक्षक बनने का आखिरी मौका, CTET परीक्षा के लिए आज ही करें अप्लाई

CTET 2026 Last Date: CTET परीक्षा के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 10 जून 2026 है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करते समय सभी जानकारी सही भरें और लास्ट समय का वेट न करें.

CTET 2026 Last Date: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) सितंबर 2026 परीक्षा के लिए अप्लाई करने की कल यानी कि 10 जून 2026 को लास्ट डेट है. इच्छुक कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अप्लाई कर लें. परीक्षा में शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स को एलिजिबिलिटी को पूरा करना होगा.

यहां देखें जरूरी डेट्स

CTET परीक्षा के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 10 जून 2026 है. 15 जून से लेकर 18 जून तक फॉर्म में करेक्शन की जाएगी. जिन उम्मीदवारों से फॉर्म भरने में गलती हो गई है वे इन्हीं डेट्स के अंदर फॉर्म में सुधार कर सकेंगे.

CTET परीक्षा के लिए लास्ट डेट (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

CTET रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी डिटेल्स

  • नाम
  • डेट ऑफ बर्थ
  • एजुकेशनल एलिजिबिलिटी
  • परीक्षा का पेपर (Paper I / Paper II)
  • पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स

कैसे करें CTET के लिए अप्लाई?

  • Step 1: CTET की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
  • Step 2: होमपेज पर CTET September 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें और नया रजिस्ट्रेशन (New Registration) पूरा करें.
  • Step 3: लॉगिन करें, रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड मिलेगा, जिससे लॉगिन करें.
  • Step 4: आवेदन फॉर्म भरें और फीस का भुगतान करें.
  • Step 5: कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करें.

कौन कर सकता है आवेदन?

CTET परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को शिक्षक बनने की योग्यता से जुड़े एलिजिबिलिटी को पूरा करना होता है. यह परीक्षा केंद्रीय विद्यालयों और अन्य सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए आवश्यक पात्रता परीक्षा है.

क्यों जरूरी है CTET?

CTET परीक्षा पास करना शिक्षा के फील्ड में नौकरी पाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जाता है. इसके बिना कई केंद्रीय और सरकारी स्कूलों में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हुआ जा सकता.

यह भी पढ़ें- बिहार बीएड एंट्रेंस का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, आंसर की पर ऑब्जेक्शन का मौका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >