CGBSE CG Board Datesheet 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं डेटशीट जारी, 9 बजे शुरू होगी परीक्षा

CGBSE CG Board Datesheet 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी कर दी है. यहां देखें दोनोंं क्लास की परीक्षा का शेड्यूल. परीक्षा हॉल में प्रवेश 9:00 बजे से होगा. सुबह 9:00 बजे के बाद किसी भी स्टूडेंट को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

CGBSE CG Board Datesheet 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी कर दी है. 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी महीने से शुरू होंगी. जहां 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होगी. वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होगी. दोनों कक्षा की परीक्षा का शेड्यूल आप यहां देख सकते हैं. 

CGBSE CG Board 10th Date Sheet: सीजीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की डेटशीट 

  • शनिवार, 21 फरवरी 226 हिंदी 
  • मंगलवार, 24 फरवरी 2026 इंग्लिश 
  • गुरुवार, 26 फरवरी 2026 सोशल साइंस
  • शनिवार, 28 फरवरी 2026 साइंस 
  • शुक्रवार, 6 मार्च 2026 मैथ्स 
  • सोमवार, 9 मार्च 2026 (संस्कृत/मराठी/उर्दू/पंजाबी/सिंधी/बांग्ला/गुजराती/तेलगु/मलयालम/कन्नड़/उड़िया) 
  • बुधवार, 11 मार्च 2026 व्यवसायिक पाठ्यक्रम (विभिन्न विषय)
  • शुक्रवार, 13 मार्च 2026 दिव्यांग विद्यार्थियों  के लिए म्यूजिक, ड्रॉइंग एंड पेटिंग 

CGBSE CG Board 12th Date Sheet: सीजीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 डेटशीट 

  • शुक्रवार, 20 फरवरी 2026 हिंदी / संस्कृत साहित्य
  • सोमवार, 23 फरवरी 2026 पॉलिटिकल साइंस / रसायन / लेखाशास्त्र / कृषि उत्पाद
  • बुधवार, 25 फरवरी 2026 फिजिक्स 
  • शुक्रवार, 27 फरवरी 2026 बायोलॉजी / इकोनॉमिक्स 
  • सोमवार, 2 मार्च 2026 मैथ्स/ कंप्यूटर एप्लीकेशन / म्यूजिक आदि
  • शनिवार, 7 मार्च 2026 सोशल साइंस 
  • मंगलवार, 10 मार्च 2026 इंग्लिश 
  • गुरुवार, 12 मार्च 2026 हिस्ट्री/ व्यवसाय अध्ययन/ कृषि विज्ञान 
  • शनिवार, 14 मार्च 2026 हिंदी 
  • सोमवार, 16  मार्च 2026 रीटेल मार्केटिंग/IT/ मीडिया/ BFSI 
  • मंगलवार, 17 मार्च 2026 विदेशी भाषा (उर्दू/पंजाबी/तमिल/तेलुगु/मलयालम आदि)  
  • बुधवार, 18 मार्च 2026 होम साइंस 

CGBSE CG Board Datesheet: 9 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि परीक्षा हॉल में प्रवेश 9:00 बजे से होगा. सुबह 9:00 बजे के बाद किसी भी स्टूडेंट को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. सभी छात्रों को 9:05 बजे आंसर शीट दे दी जाएगी और क्वेश्चन 9:10 बजे बांटे जाएंगे. सभी छात्र 9:15 से लिखना शुरू कर सकते हैं और उनके पास 12:15 तक का समय रहेगा. 

यह भी पढ़ें- CBSE Board 10th Hindi Sample Paper: परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो जरूर देखें सैंपल पेपर, मिलेंगे पूरे मार्क्स 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >