CBSE Re Evalutaion 2026: सीबीएसई 12वीं री-इवैल्यूएशन 2026 प्रक्रिया को लेकर छात्रों की ओर से भारी संख्या में आवेदन किए गए जा रहे हैं. अप्लाई करने की लास्ट डेट 6 जून 2026 है. ऐसे में जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किए हैं, वे जल्द-से-जल्द आवेदन कर लें. अब तक कुल 63,119 री-इवैल्यूएशन रिक्वेस्ट और 7,314 मार्क्स वेरिफिकेशन आवेदन प्राप्त हो चुके हैं.
मार्क्स को लेकर डाउट, बड़ी संख्या में आए आवेदन
लास्ट डेट से पहले ही री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन के इतने बड़े आंकड़े सामने आना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. यह दिखाता है कि बड़ी संख्या में छात्र अपने परिणाम से असंतुष्ट हैं. इस बार आवेदन की संख्या में वृद्धि इसलिए भी देखी जा रही है क्योंकि छात्रों को अपने मार्क्स में सुधार की उम्मीद है. ऐसा इसलिए कि ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम (OSM) के कारण बहुत सारे स्टूडेंट्स के मार्क्स प्रभावित हुए हैं.
री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन है
सीबीएसई ने इस बार री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है, ताकि छात्र आसानी से अपने मार्क्स की जांच के लिए आवेदन कर सकें. पहले चरण में छात्रों को अपनी आंसर कॉपी जांचने का अवसर दिया जाता है, उसके बाद वे चाहें तो री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं.
कैसे करें री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन के लिए अप्लाई?
- CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
- अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी डालकर लॉगिन करें.
- डैशबोर्ड पर Answer Book Viewing / Verification / Re-evaluation का ऑप्शन चुनें.
- सबसे पहले अपनी Answer Sheet की स्कैन कॉपी देखें और जांच करें.
- अगर अंकों में किसी तरह की गलती लगती है तो Verification of Marks या Re-evaluation का ऑप्शन चुनें.
- आवश्यक विषयों का चयन करें और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें.
- निर्धारित शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें.
- आवेदन सबमिट करने के बाद उसकी प्रिंट कॉपी या रसीद सेव कर लें.
यह भी पढ़ें- CBSE री-इवैल्युएशन पोर्टल पर DDoS अटैक का शक, 2 मिनट में आए 15 लाख हिट्स
