मिडिल ईस्ट में CBSE ने दो और परीक्षा को किया पोस्टपोन, यहां देखें नोटिस

CBSE Notice: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने क्लास 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर आज एक अहम नोटिस जारी किया है. इस नोटिस में मिडिल ईस्ट में बोर्ड परीक्षा को लेकर अपडेट दिया गया है.

CBSE Notice 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) मध्य-पूर्व (मिडिल ईस्ट) क्षेत्रों में आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर आज सर्कुलर-2 जारी किया है. बोर्ड ने कहा कि मिडिल ईस्ट में 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा को 5 मार्च और 6 मार्च 2026 के लिए स्थगित किया है. नई परीक्षा की डेट की जल्द ही घोषणा की जाएगी. 

CSBE ने जारी किया नोटिस

सीबीएसई बोर्ड की ओर से जारी किए गए सर्कुलर में कहा गया है, बोर्ड ने मिडिल ईस्ट के देशों में मौजूदा हालात की गंभीरता से समीक्षा करने के बाद यह निर्णय लिया है कि 5 और 6 मार्च को कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा को इन देशों में स्थगित किया जा रहा है. 

किन देश में पोस्टपोन हुई है परीक्षा?

  • बहरीन
  • ईरान
  • कुवैत
  • ओमान
  • कतर
  • सऊदी अरब
  • यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE)

2 मार्च की परीक्षा भी हुई थी पोस्टपोन

सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए अपने-अपने स्कूलों के संपर्क में रहें और ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. CBSE ने से पहले 2 मार्च को निर्धारित परीक्षा को भी मिडिल ईस्ट में पोस्टपोन कर चुका है. मौजूदा हालात को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि बोर्ड अन्य निर्धारित परीक्षाओं को भी आगे बढ़ा सकता है. ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमलों के बाद खाड़ी देशों तनाव काफी बढ़ गया है. 

यह भी पढ़ें- 7 मार्च को है 10वीं बोर्ड सोशल साइंस की परीक्षा, यहां देखें लास्ट मिनट टिप्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >