कंप्यूटर साइंस में High Score के लिए देखें परीक्षा का पैटर्न, 70 मार्क्स का आएगा पेपर

CBSE Board Computer Science Sample Paper Class 12: अगर आप 2026 में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा देने वाले हैं तो ये आपके लिए काम की खबर है. CBSE ने कंप्यूटर साइंस विषय का सैंपल पेपर जारी कर दिया है. आइए, देखें परीक्षा का पैर्टन.

CBSE Board Computer Science Sample Paper Class 12: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए सभी विषय का सैंपल पेपर ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है. सैंपल पेपर बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए बहुत जरूरी है. इससे आपको प्रश्नों के टाइप, मार्किंग आदि का आईडिया लगेगा. ऐसे में आज कंप्यूटर साइंस विषय का सैंपल पेपर देखें.

CBSE Board Computer Science Sample Paper Class 12: यहां देखें कंप्यूटर साइंस विषय का सैंपल पेपर 

CBSE Board Computer Science Sample Paper Class 12: इस पैटर्न पर होगी परीक्षा

कंप्यूटर साइंस विषय की परीक्षा 3 घंटे की होगी. कुल 37 सवाल पूछे जाएंगे और परीक्षा 70 अंकों की होगी. कंप्यूटर साइंस विषय के पेपर में पांच सेक्शन होंगे, A, B, C, D, E. सेक्शन A में 21 सवाल होंगे, सभी एक मार्क्स के होंगे. वहीं सेक्शन B में 7 सवाल होंगे. सभी सवाल 2 मार्क्स के होंगे. सेक्शन C में 3 सवाल होंगे और सभी सवाल 3 अंक के होंगे. सेक्शन D में 4 सवाल पूछे जाएंगे और सभी सवाल 4 अंकों के होंगे. सेक्शन E में 2 सवाल होंगे. सभी सवाल 5 मार्क्स के होंगे. 

यह भी पढ़ें- CBSE Board History Sample Paper Class 12: इतिहास में 5 सेक्शन और 34 सवाल, जानें पूरे एग्जाम का ब्लूप्रिंट

यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड इंग्लिश का सैंपल पेपर जारी, यहां एक क्लिक में करें डाउनलोड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >