CBSE Board Chemistry Exam Tips Class 12th: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी. केमिस्ट्री का पेपर 28 फरवरी को होगा. छात्रों के पास लगभग 10-12 दिन का समय है, जिसमें वे अपनी तैयारी को मजबूत कर सकते हैं. इस सीमित समय में नया सिलेबस उठाने के बजाय पुराने टॉपिक्स का रिवीजन, सवालों की प्रैक्टिस और कमजोर हिस्सों पर काम करना ज्यादा असरदार रहेगा.
सीबीएसई (CBSE) कक्षा 12वीं की Chemistry की बोर्ड परीक्षा 2026 में 28 फरवरी को होगी. परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक, सुबह की शिफ्ट में होगी. बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल, 2026 के बीच होंगी, जिसमें केमिस्ट्री एक मुख्य पेपर है.
CBSE Board Chemistry Exam: न्यूमेरिकल से करें शुरुआत
केमिस्ट्री में फिजिकल केमिस्ट्री के न्यूमेरिकल से अच्छे अंक मिलते हैं. मोल कॉन्सेप्ट, केमिकल काइनेटिक्स, सॉल्यूशंस और इलेक्ट्रोकेमिस्ट्री के सवाल रोज हल करें. फॉर्मूले लिख-लिखकर याद करें और यूनिट्स पर खास ध्यान दें.
CBSE Board Chemistry Exam: जितना पूछा जाए, उतना ही लिखें
CBSE के पेपर में आंसर लिमिट बहुत जरूरी होती है. जरूरत से ज्यादा लिखने से समय खराब होता है और अंक नहीं बढ़ते. इसलिए सवाल को ध्यान से पढ़ें और सीधे पॉइंट पर जवाब दें.
CBSE Board Chemistry Exam: नए टॉपिक शुरू करने से बचें, सिर्फ रिवीजन करें
कम समय में नए टॉपिक को पढ़ने का कोई मतलब नहीं बनता है. ऐसे में सिर्फ और सिर्फ रिवीजन पर ध्यान दें. Organic और Inorganic का रिवीजन करें और फिजिकल केमिस्ट्री से न्यूमेरिकल्स बनाएं.
Chemistry Exam Weaker Topics: कमजोर टॉपिक को ज्यादा पढ़ें
अगर कोई टॉपिक कमजोर है तो उसे ज्यादा समय दें. बार-बार प्रैक्टिस करने से टॉपिक पर पकड़ अच्छी बनेगी. वो कहते हैं Practice Makes a Man Perfect.
CBSE के Sample Paper से टाइम मैनेजमेंट सीखें
लास्ट के कुछ दिन रह गए हैं तो ज्यादा-से-ज्यादा सैंपल पेपर बनाएं. सीबीएसई ने क्लास 12 के लिए सैंपल पेपर (Sample Paper) जारी कर दिया है. इसे आप सीबीएसई की ऑफिशियल वेबबसाइट पर देख सकते हैं. वहीं प्रभात खबर ने भी आपको CBSE 10वीं-12वीं के लगभग सभी प्रमुख विषयों का सैंपल पेपर एजुकेशन पेज पर डाला है. इसकी मदद से प्रैक्टिस करें.
CBSE Exam Notes: छोटे नोट्स और फॉर्मूला बनाएं
हर टॉपिक का छोटा-छोटा नोट्स बनाएं और फॉर्मूला (जहां जरूरत हो) तैयार कर लें. इससे रिवीजन में मदद मिलेगी.
यह भी पढ़ें- Maths में फुल मार्क्स का प्लान! CBSE 12वीं के लिए लास्ट 15 दिन का रिवीजन फॉर्मूला
