CBSE 10th May Exam 2026: सीबीएसई बोर्ड ने साफ किया है कि LOC सबमिशन विंडो 20 अप्रैल 2026 तक खुली रहेगी. ऐसे छात्र जो मई में होने वाली सेकेंड बोर्ड परीक्षा (CBSE 10th May Exam) में शामिल होना चाहते हैं, उनके लिए यह बेहद जरूरी प्रक्रिया है. बता दें कि सीबीएसई बोर्ड ने इस साल से ही दूसरी बार बोर्ड एग्जाम कराने का फैसला लिया है.
CBSE 10th May Exam के लिए जरूरी तारीखें
CBSE के नोटिफिकेशन के मुताबिक पहले और दूसरे फेज के लिए परीक्षा शुल्क जमा करने की विंडो 16 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक खुली रहेगी. वहीं तीसरे फेज के लिए फीस जमा करने का मौका 21 और 22 अप्रैल 2026 को मिलेगा.
फॉलो करें ये गाइडलाइंस
बोर्ड की ओर से सेकेंड बोर्ड परीक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण गाइडलाइंस जारी की गई हैं-
- जिन छात्रों का नाम पहले फेज की LOC में शामिल नहीं किया गया था, वे अब सेकेंड बोर्ड परीक्षा के लिए नाम दर्ज करा सकते हैं और एग्जाम फीस जमा कर सकते हैं.
- जिन छात्रों का नाम पहले ही सबमिट किया जा चुका है, उन्हें केवल परीक्षा शुल्क जमा करना होगा.
- अगर कोई छात्र सेकेंड परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहता है तो उसका नाम वापस भी लिया जा सकता है.
- इसके अलावा बोर्ड ने मैथ्स विषय के विकल्प बदलने की सुविधा भी दी है. जो छात्र मुख्य परीक्षा में Mathematics Standard लेकर बैठे थे, वे अब Mathematics Basic चुन सकते हैं.
- Basic वाले छात्र Standard चुन सकते हैं. हालांकि अन्य विषयों में बदलाव की अनुमति नहीं दी गई है.
इन छात्रों को मिलेगा मौका
CBSE ने बताया है कि जो छात्र मुख्य परीक्षा में पास हो चुके हैं और अपने अंक सुधारना चाहते हैं, वे Science, Mathematics, Social Science और Languages में से किसी भी तीन विषयों में दोबारा परीक्षा दे सकते हैं. हालांकि ER यानी Essential Repeat कैटेगरी में रखे गए छात्र इस सेकेंड बोर्ड परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे.
कैसा रहा CBSE Board 10वीं का रिजल्ट?
CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 इस बार शानदार रहा है. कुल 23,16,008 छात्रों ने परीक्षा पास की है और ओवरऑल पास प्रतिशत 93.70 फीसदी दर्ज किया गया है. लड़कियों ने इस बार भी लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया. छात्राओं का पास प्रतिशत 94.99 फीसदी रहा, जबकि लड़कों का 92.69 फीसदी रहा. रीजन वाइज प्रदर्शन में त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा सबसे आगे रहे, जहां पास प्रतिशत 99.79 दर्ज किया गया.
यह भी पढ़ें: CBSE 10वीं में केंद्रीय विद्यालय का दबदबा कायम, 99.57 फीसदी छात्र पास
