BPSC TRE 3.0: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए नई डेटशीट जारी

BPSC TRE 3.0: पेपर लीक के कारण रद्द होने वाली बीपीएससी शिक्षा भर्ती परीक्षा अब फिर से 19 से 22 जुलाई तक आयोजित होने वाली है.

BPSC TRE 3.0 New Datesheet Out: बिहार लोक सेवा आयोग ने अपने शिक्षक भर्ती परीक्षा की नई तिथि घोषित कर दी है. दरअसल पहले ये परीक्षा 15 मार्च को आयोजित की जा चुकी थी लेकिन इसका पेपर लीक हो गया था जिसके बाद इसे रद्द कर दिया गया. परीक्षा रद्द होने के बाद छात्र आस लगाकर नए तारीखों का इंतजार कर रहे थे और अब आखिरकार बीपीएससी ने नए तारीख जारी कर दिए हैं. यह परीक्षा अब 19 जुलाई से लेकर 22 जुलाई तक आयोजित होगी.

इस प्रकार होगी परीक्षा

बीपीएससी द्वारा एक आधिकारिक नोटिस जारी किया गया था जिसमें ये बताया गया था कि इस बार टीआरई 3 की परीक्षाएं 19 जुलाई से शुरू होंगी और 22 जुलाई तक चलेंगी. 19 से लेकर 21 जुलाई तक की परीक्षा सिंगल शिफ्ट में आयोजित होगी, वहीं 22 जुलाई वाली परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी.

इतने बच्चों ने दी थी परीक्षा

अधिकारियों द्वारा बताई गई जानकारी के अनुसार, 15 मार्च को आयोजित हुई इस परीक्षा में लगभग 3.75 लाख उम्मीदवारों शामिल थे. यह परीक्षा कुल दो शिफ्ट में 415 परीक्षा केंद्रों में आयोजित हुई थी.

Also Read: SSC CHSL Exam Tips जानें परीक्षा पैटर्न और अन्य संबधित जानकारी

अब तक पेपर लीक मामले में इतने लोगों की गिरफ्तारी

ईओयू के मुताबिक पेपर लीक के बाद 16 मार्च को आईपीसी ने विभिन्न धाराओं को मद्देनजर रखते हुए एक खास टीम का गठित किया था जिन्होंने अब तक इस मामले में 266 लोगों की गिरफ्तारी की है.

Also Read: NTA Announces New Exam Dates: अब इस तारीख को होगी ये परीक्षाएं, एनटीए ने नई तारीख की जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >