BPSC AE Exam 2025: बीपीएससी ने फिर बदली असिस्टेंट इंजीनियर परीक्षा की तारीख, यहां देखें नया शेड्यूल

BPSC AE Exam 2025: BPSC ने असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2025 की तिथि में एक बार फिर बदलाव किया है. अब यह परीक्षा 17 से 19 जुलाई के बीच आयोजित होगी. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नई अधिसूचना चेक कर सकते हैं और तैयारी शुरू कर सकते हैं.

BPSC AE Exam 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने एक बार फिर सहायक अभियंता (Assistant Engineer) भर्ती परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया है. आयोग की ओर से नई अधिसूचना जारी कर बताया गया है कि अब यह परीक्षा 17, 18 और 19 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी. उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर परीक्षा से संबंधित नोटिस देख सकते हैं.

पहले 5 से 7 जुलाई थी तय तिथि

इससे पहले सहायक अभियंता (असैनिक, यांत्रिक, विद्युत) भर्ती परीक्षा की तिथि 5, 6 और 7 जुलाई तय की गई थी, लेकिन आयोग ने किसी कारणवश परीक्षा को स्थगित करते हुए नई तारीखें घोषित की हैं.

किन पदों पर होगी भर्ती?

यह परीक्षा BPSC AE Recruitment 2025 के तहत आयोजित की जा रही है, जिसमें बिहार राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 1024 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इसमें सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल शाखाओं के लिए पद शामिल हैं.

आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 30 अप्रैल 2025 को शुरू हुई थी. बड़ी संख्या में इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि के उम्मीदवारों ने आवेदन किया है.

यह भी पढ़ें- Success Story: DU के टाॅप काॅलेज से पढ़ाई कर UPSC में गाड़ा झंडा, IAS की जगह IPS बनने की पकड़ी राह

यह भी पढ़ें- Success Story: मेहनत से बदली तकदीर, बगैर कोचिंग UPSC क्लियर कर किसान की बेटी बनी IAS

यह भी पढ़ें- Success Story: कोचिंग का झंझट न लाखों की फीस, UPSC में 45वीं रैंक, ऐसे IAS बनीं श्रद्धा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >