BPSC 71th Admit Card: आज जारी होगा एडमिट कार्ड, bpsconline.bihar.gov.in पर करें चेक

BPSC 71th Admit Card: बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को बेसब्री से एडमिट कार्ड का इंतजार है. आज बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा. यहां देखें लेटेस्ट अपडेट.

BPSC 71th Admit Card: बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी कि 6 सितंबर को जारी होने वाला है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स परीक्षा 13 सितंबर को है.

कुछ देर में जारी होंगे एडिमट कार्ड

बीते सालों के ट्रेंड को देखें तो एडमिट कार्ड सुबह ही जारी कर दिया जाता है. लेकिन इस बार एडमिट कार्ड जारी करने में देरी हो रही है. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारकि वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें. कुछ ही देर में एडमिट कार्ड जारी हो सकते हैं.

BPSC 71th Admit Card: एडमिट कार्ड में नहीं होगा परीक्षा केंद्र का नाम 

बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए जो एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा, उसमें परीक्षा केंद्र का नाम व पता नहीं दिया होगा. केवल एक कोड दिया होगा. परीक्षा केंद्र के नाम के संबंध में विस्तृत जानकारी डैशबोर्ड पर 11 सितंबर को जारी की जाएगी. 

BPSC 71th Exam Date: कब है परीक्षा? 

बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की जाएगी. परीक्षा एक ही शिफ्ट में होगी, जिसका आयोजन दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा. परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा. 

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

बीपीएससी 71वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाने के बात आप उसे नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं- 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाएं. 
  • इसके बाद अपने अकाउंट में जाकर लॉगिन करें 
  • एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें 
  • इसके बाद जन्म तिथि और अन्य डिटेल्स डालें 
  • इतना करते ही एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर आ जाएगा 
  • इसे डाउनलोड कर लें 

यह भी पढ़ें- CSIR UGC NET 2025: इस बार केमिकल साइंस और फिजिकल साइंस विषय की कटऑफ में गिरावट, यहां देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >