BPSC Re-Exam Admit Card: 70वीं बीपीएससी प्रीलिम्स पुनर्परीक्षा का एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी

BPSC Re-Exam Admit Card: बीपीएससी ने पटना के बापू परिसर परीक्षा केंद्र की स्थगित हुई परीक्षा के रि एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि घोषित कर दी है.

BPSC Re-Exam Admit Card: बीपीएससी यानी बिहार लोक सेवा आयोग ने पटना के बापू परिसर परीक्षा केंद्र की स्थगित हुई परीक्षा के रि एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी होने के तारीख का ऐलान कर दिया है. इस पुनर्परीक्षा का एडमिट कार्ड 27 दिसंबर को bpsc.bih.nic.in पर जारी कर दिया जाएगा. बता दें, ये परीक्षा 4 जनवरी को आयोजित की जाएगी. ऐसे में अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

BPSC Re-Exam का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले bpsc.bih.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर आपको एडमिट कार्ड का लिंक दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें.
  • अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें.
  • सबमिट पर क्लिक करें.
  • आपके स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा, उसे चेक करने के बाद डाउनलोड कर लें.

लगातार जारी है BPSC उम्मीदवारों का प्रदर्शन

बिहार में परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का धरना लगातार जारी है. पटना के गर्दनीबाग में हजारों अभ्यर्थी पिछले दो दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं. उनका कहना है कि जब तक आयोग पूरी परीक्षा को रद्द कर दोबारा आयोजित करने की घोषणा नहीं करता, उनका आंदोलन जारी रहेगा. इस प्रदर्शन का नेतृत्व छात्र नेता दिलीप कर रहे हैं. दिलीप का कहना है कि केवल एक परीक्षा केंद्र की परीक्षा रद्द करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि पूरे राज्य में परीक्षा को रद्द किया जाना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के सभी परीक्षा केंद्रों पर अनियमितताएं हुई हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

BPSC से जुड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: JSSC CGL: नहीं जारी किया जाएगा सीजीएल परीक्षा का परिणाम, जानें क्या है हाई कोर्ट का आदेश

Also Read: BPSC Paper Leak: उपद्रव करने वालों के खिलाफ दर्ज होगा हत्या का मुकदमा, पटना DM ने किए कई खुलासे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >