बिहार विधान सभा पीईटी सिक्योरिटी गार्ड एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

Bihar Vidhan Sabha Job 2025: बिहार विधानसभा में सिक्योरिटी गार्ड के पीईटी को लेकर अहम नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, बिहार विधानसभा में पीईटी परीक्षा 20 सितंबर से 22 सितंबर तक आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है. कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं.

Bihar Vidhan Sabha Job 2025: बिहार विधानसभा में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है. विधानसभा की ओर से शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है वे अब आधिकारिक वेबसाइट vidhansabha.bihar.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर से 22 सितंबर 2025 तक किया जाएगा.

Bihar Vidhan Sabha Job 2025: 180 पदों पर भर्तियां

बिहार विधान सभा की ओर से इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सिक्योरिटी गार्ड के कुल 180 पदों को भरा जाएगा. प्रारंभिक परीक्षा के बाद अब करीब 800 उम्मीदवारों को पीईटी परीक्षा के लिए बुलाया गया है. यह परीक्षा उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता को परखने के लिए ली जाएगी. एडमिट कार्ड डाउनलोड करना सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है क्योंकि इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा.

Bihar Vidhan Sabha Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vidhansabha.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर “Recruitment” सेक्शन पर क्लिक करें.
  • यहां पर “Bihar Vidhan Sabha PET Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर परीक्षा वाले दिन साथ लेकर जाएं.

Bihar Vidhan Sabha PET Admit Card 2025 यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

सभी उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना होगा कि एडमिट कार्ड डाक के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा. परीक्षा वाले दिन समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना आवश्यक है. देरी होने की स्थिति में उम्मीदवारों को एंट्री नहीं मिलेगी. साथ ही एडमिट कार्ड के अलावा एक वैध फोटो आईडी प्रूफ भी अपने साथ रखना होगा.

यह भी पढ़ें: 30 लाख युवाओं को है एडमिट कार्ड का इंतजार, ऐसे करें डाउनलोड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >