बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किया AIBE एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

AIBE Admit Card 2026: AIBE 21 परीक्षा का आयोजन 7 जून 2026 को ऑफलाइन मोड में किया जाएगा. एग्जाम में बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं मिलेगा.

AIBE Admit Card 2026: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन यानी AIBE 21 (XXI) 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.

बार काउंसलि ऑफ इंडिया की ओर से एडमिट कार्ड 22 मई 2026 को रात 11:30 मिनट पर जारी किया गया था. ऐसे में जो कैंडिडेट्स परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे जल्द-से-जल्द एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है.

7 जून को होगी परीक्षा

AIBE 21 परीक्षा का आयोजन 7 जून 2026 को ऑफलाइन मोड में किया जाएगा. एग्जाम में बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं मिलेगा. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी. उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर वैलिड फोटो आईडी प्रूफ भी ले जाना होगा.

कैसे डाउनलोड करें AIBE Admit Card 2026?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं
  • AIBE XXI Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें
  • सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें

एडमिट कार्ड में क्या-क्या होगा?

  • कैंडिडेट्स का नाम
  • रोल नंबर
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • परीक्षा की डेट और समय
  • फोटो और सिग्नेचर
  • जरूरी दिशा-निर्देश

AIBE 21 Exam Pattern 2026: यहां देखें एग्जाम पैटर्न

  • परीक्षा ऑफलाइन (OMR आधारित) मोड में होगी
  • कुल 100 MCQs पूछे जाएंगे
  • परीक्षा की अवधि 3 घंटे 30 मिनट होगी
  • प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा
  • नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी
  • यह ओपन बुक परीक्षा है, यानी उम्मीदवार Bare Acts साथ ले जा सकते हैं

AIBE 21 Passing Marks 2026: यहां देखें पासिंग मार्क्स

General और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को पास होने के लिए कम से कम 45% अंक लाने होंगे. SC/ST और PwD उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 40% अंक जरूरी हैं यानी 100 में से General/OBC को 45 और SC/ST को 40 अंक चाहिए होंगे

यह भी पढ़ें- एमपी स्टेट पीसीएस प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, mppsc.mponline.gov.in कैंडिडेट्स पास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >