AIBE 21 Exam Guidelines 2026: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने AIBE 21 (All India Bar Examination 2026) के लिए महत्वपूर्ण गाइडलाइंस जारी कर दी हैं. परीक्षा 7 जून 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा देने जा रहे हैं तो सभी दिशा-निर्देश देख लें. उम्मीदवारों को परीक्षा नियमों को फॉलो करना जरूरी है.
AIBE परीक्षा लॉ ग्रेजुएट्स के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके जरिए Certificate of Practice (COP) मिलता है. इसलिए BCI ने परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सख्त नियम लागू किए हैं.
AIBE 21 Exam से पहले देखें जरूरी निर्देश
वैलिड आईडी के साथ पहुंचें सेंटर
AIBE 21 परीक्षा के लिए सभी कैंडिडेट्स का एडमिट कार्ड और वैलिड फोटो आईडी साथ लाना जरूरी है. बिना डॉक्यूमेंट्स के एग्जाम सेंटर पर प्रवेश नहीं मिलेगा.
समय पर सेंटर पहुंचना जरूरी है
सभी अभ्यर्थियों को तय समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा. देरी होने पर एंट्री नहीं दी जाएगी.
परीक्षा में क्या लेकर जा सकते हैं
एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड या अन्य वैलिड फोटो आईडी, केवल नीला या काला बॉल पेन, पारदर्शी पानी की बोतल, और Bare Acts (बिना नोट्स और कमेंट्स के), ये सभी चीजें ले जा सकते हैं.
क्या लेकर जाना मना है?
मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, कैलकुलेटर या किसी भी प्रकार के नोट्स या किताबें , बैग और अन्य निजी सामान ले जाना मना है.
ड्रेस कोड और नियम
कोई सख्त ड्रेस कोड तय नहीं है. मौसम को देखते हुए कैंडिडेट् को सिंपल और आरामदायक कपड़े पहनने की सलाह दी गई है. भारी ज्वेलरी और एक्सेसरी से बचना होगा. आरामदायक फुटवियर पहनना बेहतर रहेगा.
अन्य जरूरी नियम
- परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना अनिवार्य है
- सुरक्षा जांच के सभी नियमों का पालन करना होगा
- OMR शीट केवल नीले या काले पेन से भरनी होगी
- रूल्स फॉलो नहीं करने पर परीक्षा से बाहर किया जा सकता है
यह भी पढ़ें- Lawyer और Advocate में क्या अंतर है? कहीं आप भी तो नहीं हैं कंफ्यूज
