AFCAT 2 Admit Card 2026: एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी, 8 अगस्त को होगी परीक्षा

AFCAT 2 Admit Card 2026: 8 अगस्त की AFCAT परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. ऐसे कैंडिडेट्स ने इस भर्ती के लिए अप्लाई किया था, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें.

AFCAT 2 Admit Card 2026: भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) ने AFCAT 02/2026 (Air Force Common Admission Test) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. ऐसे कैंडिडेट्स ने इस भर्ती के लिए अप्लाई किया था, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. यह भर्ती जुलाई 2027 कोर्स के लिए आयोजित की जा रही है और कुल 379 पदों पर चयन किया जाएगा.

AFCAT परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

विवरणतिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू20 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि21 जून 2026 (रात 11:00 बजे)
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि21 जून 2026
एग्जाम सिटी डिटेल जारी29 जुलाई 2026
एडमिट कार्ड जारी5 अगस्त 2026
परीक्षा तिथि8 अगस्त 2026
कोर्स शुरूजुलाई 2027
AFCAT नोटिस (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

ऐसे डाउनलोड करें AFCAT 02/2026 एडमिट कार्ड

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

  • AFCAT की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं.
  • Candidate Login पर क्लिक करें और AFCAT 02/2026 का चयन करें.
  • अपना रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें.
  • कैप्चा भरकर Sign In करें. Exam City Intimation Slip / Admit Card लिंक पर क्लिक करें.
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और A4 साइज में प्रिंट निकाल लें.

कितनी होगी सैलरी? 

इस वैकेंसी के लिए चुने गए कैंडिडेट्स को लेवल-10 के तहत 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये तक का वेतन मिलेगा.

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं?

  • एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी
  • मूल आधार कार्ड
  • एक अन्य वैध फोटो आईडी

AFCAT Help Line Number: इस हेल्पलाइन नंबर पर करें संपर्क

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड में दर्ज सभी विवरणों की अच्छी तरह जांच कर लें. किसी भी प्रकार की समस्या होने पर AFCAT हेल्पडेस्क से संपर्क किया जा सकता है. किसी भी समस्या या सहायता के लिए उम्मीदवार AFCAT के हेल्पलाइन नंबर +91-9513252077 या 020-25503105 पर कॉन्टैक्ट करें. इसके अलावा afcathelpdesk@edcil.co.in और afcatcell@cdac.in पर ईमेल भी भेज सकते हैं. हेल्पडेस्क की सेवा सोमवार से शनिवार सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक (सरकारी/निर्धारित अवकाश को छोड़कर) उपलब्ध रहेगी.

यह भी पढ़ें- IBPS Clerk Recruitment 2026: क्लर्क CSA के 11403 पदों पर भर्ती, 21 अगस्त तक करें अप्लाई



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >