Sarkari Exams: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले लाखों युवा हर साल अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं. लेकिन अक्सर छात्र यह समझ नहीं पाते कि किन विषयों पर ज्यादा फोकस किया जाए. अगर कैंडिडेट्स 5 विषय पर अच्छी पकड़ बना लें तो कई रेलवे से लेकर बैंकिंग और SSC तक, कई सारी सरकारी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है. इनमें जीएस (जनरल स्टडीज), मैथ्स, रीजनिंग, करंट अफेयर और एडवांस मैथ्स जैसे सब्जेक्ट्स शामिल हैं.
गणित (Maths)
मैथ्स तो लगभग हर तरह के फील्ड और परीक्षा के लिए बहुत जरूरी है. बेसिक मैथ्स जैसे कि डेसिमल, फ्रैक्शन, प्रतिशत, प्रॉफिट और लॉस आदि जैसे टॉपिक्स पर पकड़ मजबूत करके आप आसानी से किसी भी सरकारी परीक्षा में अच्छा स्कोर कर सकते हैं.
जनरल स्टडीज (GS)
आप किसी भी सरकारी परीक्षा की तैयारी करें जनरल स्टडीज (GS) की बड़ी भूमिका होती है. इसमें हिस्ट्री, जीयोग्राफी, पॉलिटिकल साइंस, इकोनॉमिक्स और साइंस जैसे विषय कवर हो जाते हैं. अगर स्टूडेंट्स रोज थोड़ा-थोड़ा पढ़कर इन विषयों की बेसिक जानकारी मजबूत कर लें तो परीक्षा में अच्छे अंक हासिल किए जा सकते हैं.
रीजनिंग (Reasoning)
रीजनिंग ऐसा विषय है, जिससे कैंडिडेट्स की सोचने और समझने की क्षमता का पता चलता है. इसमें पजल, सीरीज, कोडिंग-डिकोडिंग और एनालिटिकल सवाल आते हैं. लगातार प्रैक्टिस करने से रीजनिंग में स्पीड और एक्यूरेसी दोनों बढ़ती है.
करंट अफेयर (Current Affairs)
करंट अफेयर बेहद महत्वपूर्ण है. देश-दुनिया में हो रही घटनाओं, सरकारी योजनाओं, खेल और पुरस्कार से जुड़े सवाल अक्सर पूछे जाते हैं. रोजाना अखबार पढ़ना और करंट अफेयर नोट्स बनाना इसमें मददगार होता है.
इसके अलावा एडवांस मैथ्स (Advance Maths)
एडवांस मैथ्स कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछा जाता है. इसमें एलजेब्रा, ट्रिग्नोमेट्री और जीयोमेट्री जैसे टॉपिक शामिल होते हैं. इन सब्जेक्ट की अच्छी समझ हो तो रेलवे, SSC जैसी सरकारी परीक्षा में सफलता हासिल की जा सकती है.
यह भी पढ़ें- टीचिंग पैशन नहीं, मजबूरी थी, अलख पांडे ने किए चौंकाने वाले खुलासे
