DTU MBA Course: दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) के दिल्ली स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने MBA (Executive) 2026-28 के बैच के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह कोर्स खासतौर पर वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें क्लासेज केवल शनिवार और रविवार को आयोजित की जाएंगी. अगर आप भी इस कोर्स के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो पहले यहां से पूरी जानकारी हासिल कर लें.
महत्वपूर्ण डेट्स
आवेदन की लास्ट डेट: 15 जून 2026
पहली मेरिट लिस्ट: 23 जून (संभावित)
फिजिकल वेरिफिकेशन: जुलाई 2026
एडमिशन की लास्ट डेट: 7 अगस्त 2026
चार सेमेस्टर में पूरा होगा कोर्स
इस दो वर्षीय MBA (Executive) प्रोग्राम के लिए आवेदन की लास्ट डेट 15 जून 2026 तय की गई है. कोर्स AICTE से मान्यता प्राप्त है और इसका सिलेबस इंडस्ट्री की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. यह प्रोग्राम चार सेमेस्टर में पूरा होगा. इसमें मार्केटिंग, फाइनेंस, HR, सप्लाई चेन मैनेजमेंट और IT मैनेजमेंट जैसे स्पेशलाइजेशन उपलब्ध होंगे.
जानें योग्यता
- किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से न्यूनतम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन जरूरी
- SC/ST/PwD अभ्यर्थियों को मार्क्स में 10% की छूट
- ग्रेजुएशन के बाद कम से कम 2 वर्ष का कार्य अनुभव आवश्यक
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार डीटीयू की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन शुल्क 1500 रुपये रखा गया है.
- सबसे पहले डीटीयू की आधिकारिक वेबसाइट DTU Admission Portal पर जाएं
- होमपेज पर MBA (Executive) Admissions 2026 लिंक पर क्लिक करें
- अब New Registration करके अपना नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर डालें
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
- इसके बाद ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें
- आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद ही पूरी मानी जाएगी
- अंत में आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें
यह भी पढ़ें- IGNOU July Admission 2026: शुरू हुए आवेदन, फॉर्म भरने के लिए APAAR ID जरूरी
