CUET PG 2024: 21 और 22 मार्च के लिए एडमिट कार्ड जारी, pgcuet.samarth.ac.in से करें डाउनलोड

CUET PG 2024: 21 और 22 मार्च की सीयूईटी पीजी 2024 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

CUET PG 2024: एनटीए ने 21 और 22 मार्च को होने वाली सीयूईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. कॉमन यूनिवर्सिटी इंट्रेस टेस्ट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित कराई जाती है. 21 और 22 मार्च की सीयूईटी पीजी 2024 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. छात्र अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. सीयूईटी पीजी परीक्षा 28 मार्च, 2024 तक चलेगी.

CUET PG 2024: कंप्यूटर आधारित मोड में परीक्षा

सीयूईटी पीजी परीक्षा 2024 का आयोजन 11 मार्च से 28 मार्च के बीच देश भर के विभिन्न केंद्रों पर सीबीटी यानि कंप्यूटर आधारित मोड में हो रही है. परीक्षा के दिन छात्रों को अपना एडमिट कार्ड जरूर ले जाना है. छात्रों को इसके अलावा परीक्षा के दिन एक वैलिड आईडी प्रूफ भी लेकर जाना होगा.इस साल कुल 157 विषयों के लिए आयोजित किया जाएगा. परीक्षा के लिए कुल 4,62,589 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा के लिए सिटी स्लिप 4 मार्च को ही जारी कर दिया गया था. यदि कोई उम्मीदवार वेबसाइट से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (सीयूईटी 2024 पीजी) सिटी स्लिप/एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में असमर्थ है, तो उसे सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच एनटीए हेल्पलाइन 011-40759000 पर संपर्क कर सकता है.

CUET PG 2024: ऐसे करें डाउनलोड

  • सीयूईटी पीजी की ऑफिशियल वेबसाईट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं.
  • होमपेज पर ‘CUET PG 2024 Admit Card Link’ पर क्लिक करें.
  • लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें.
  • सीयूईटी पीजी 2024 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डाउनलोड करें.

CUET PG 2024: ये डिटेल्स करें चेक

  • छात्र का नाम
  • फोटो और साइन
  • रोल नंबर
  • परीक्षा का माध्यम
  • जेंडर
  • परीक्षा केंद्र का नाम और स्थान
  • परीक्षा का समय
  • सेंटर कोड
  • परीक्षा विषय
  • परीक्षा की तारीख और समय

Also Read: CUET PG Admit Card 2024: 19 मार्च की परीक्षा का एडमिट कार्ड हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Also Read: Exam Information: बदल सकती है सीयूईटी, जेईई मेंस और नीट की परीक्षा तारीख, पढ़े इन एग्जाम्स को लेकर लेटेस्ट अपडेट्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >