CBSE Important Notice: CBSE का बड़ा कदम! अब स्कूल में हर गतिविधि होगी रिकॉर्ड, CCTV जरूरी

CBSE Important Notice: सीबीएसई ने छात्रों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है. सभी स्कूलों में अब हाई-रेजोल्यूशन ऑडियो-विजुअल सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य होगा, ताकि शारीरिक व मानसिक शोषण से बच्चों को बचाया जा सके. रिकॉर्डिंग 15 दिनों तक सुरक्षित रहनी चाहिए.

CBSE Important Notice: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने छात्र-छात्राओं की शारीरिक और मानसिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक अहम कदम उठाया है. बोर्ड ने संबद्धता उपनियमों (Affiliation Byelaws-2018) में संशोधन करते हुए सभी सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य कर दिया है.

स्कूल के हर कोने पर नजर

नए नियम के अनुसार, स्कूल परिसर के सभी प्रवेश और निकास द्वारों, लॉबी, गलियारे, सीढ़ियां, सभी कक्षाएं, लैब, पुस्तकालय, कैंटीन, स्टोर रूम, खेल का मैदान और अन्य साझा स्थानों में हाई-रेजोल्यूशन ऑडियो-विजुअल सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. हालांकि, छात्रों की गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए शौचालय और वॉशरूम इससे अलग रखे गए हैं.

15 दिनों की रिकॉर्डिंग होनी चाहिए सुरक्षित

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि ये कैमरे ऐसी तकनीक से लैस होने चाहिए, जिसमें कम से कम 15 दिनों की रिकॉर्डिंग स्टोर हो सके. यदि किसी घटना की जांच होनी हो, तो संबंधित अधिकारी यह रिकॉर्डिंग देख सकें. हर स्कूल को यह सुनिश्चित करना होगा कि बैकअप सुरक्षित रखा जाए.

शारीरिक ही नहीं, मानसिक सुरक्षा भी जरूरी

सीबीएसई का मानना है कि छात्रों की सुरक्षा केवल बाहरी खतरे तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि मानसिक और भावनात्मक सुरक्षा भी उतनी ही आवश्यक है. बोर्ड ने कहा कि कई बार छात्रों में तनाव, डर या दबाव दिखाई नहीं देता, लेकिन इसका असर गहरा होता है. ऐसे में स्कूलों को बुलीइंग (Bullying) और अन्य मानसिक खतरों पर भी नजर रखनी होगी.

हर किसी की जिम्मेदारी: सुरक्षित माहौल बनाना

सीबीएसई ने कहा कि स्कूल को सुरक्षित बनाने की जिम्मेदारी केवल प्रबंधन की नहीं, बल्कि शिक्षकों, छात्रों, विशेष सहायक, आगंतुकों और यहां तक कि ठेकेदारों की भी है. सभी को मिलकर स्कूल में एक सकारात्मक, सुरक्षित और सहयोगी वातावरण बनाना होगा.

Also Read: Success Story: पिता लगाते थे चाट-पकौड़े का ठेला, बेटी ने पहना IAS अधिकारी का बैज

Also Read: Success Story: IIM Ahmedabad से किया MBA, आज हैं 21,600 करोड़ की मालकिन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >