CBSE Board Exam 2025 Registration: पंजीकरण कैसे करें, अंतिम तिथि और फी डिटेल्स जानें

CBSE Board Exam 2025 Registration: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 2025 की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की घोषणा कर दी है.

CBSE Board Exam 2025 Registration: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 2025 की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. विलंब शुल्क से बचने के लिए 4 अक्टूबर 2024 तक पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

कैसे करें पंजीकरण

कक्षा 10 और 12 के छात्रों को परीक्षा में शामिल होने के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर फॉर्म भरना होगा. रजिस्ट्रेश के लिए parikshasangam.cbse.gov.in पर जाना होगा. परीक्षा संगम पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं. इन पंजीकरणों को प्रोसेसिंग करने और उम्मीदवारों की सूची (LOC) जमा करने की जिम्मेदारी स्कूलों की है. निर्धारित समय सीमा तक परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा. दृष्टिबाधित छात्रों को शुल्क में छूट दी गई है.

पंजीकरण की अंतिम तिथि क्या है

10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए सीबीएसई ने रजिस्ट्रेशन के लिए आखिरी तारीख 4 अक्टूबर तय की है. उसके बाद विलंब शुल्क के साथ ही जमा हो पाएगा. अगर स्कूल समय-सीमा से चूक जाते हैं, तो 2000 रुपये प्रति छात्र विलम्ब शुल्क के साथ 15 अक्टूबर तक एलओसी जमा कर सकते हैं.

रजिस्ट्रेशन में सभी जानकारी सही भरा जाना चाहिए, नहीं तो आगे चलकर हो सकती है बड़ी परेशानी

बोर्ड परीक्षाओं के लिए जबभी रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं, तो उसके सभी विवरण सही और स्पष्ट होने चाहिए. अगर कुछ भी गलत हो गया, तो आगे चलकर परेशानी हो सकती है. स्कूलों के लिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि पंजीकरण फॉर्म में सभी विवरण सही हों क्योंकि उनका उपयोग मार्कशीट और रोल नंबर जैसे आधिकारिक दस्तावेजों में किया जाएगा. छात्रों को यह भी जांचना चाहिए कि विषय कोड सही हैं, क्योंकि पंजीकरण के बाद बदलाव नहीं किए जा सकते.

कब से है सीबीएसई 2025 बोर्ड परीक्षा

सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी, 2025 से शुरू होने वाली हैं. डेट शीट नवंबर या दिसंबर 2024 में जारी होने की उम्मीद है. किसी भी अन्य जानकारी के लिए सीबीएसई पोर्टल पर चेक करते रहना चाहिए. छात्र और अभिभावक अपने-अपने स्कूलों से भी संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >