CBSE री-इवैल्युएशन पोर्टल पर DDoS अटैक का शक, 2 मिनट में आए 15 लाख हिट्स

CBSE Board Re-evaluation 2026: सीबीएसई 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के बाद जहां छात्र अपने नंबरों को लेकर री-चेकिंग और री-इवैल्युएशन के लिए आवेदन कर रहे हैं, वहीं इस बार पूरा मामला सिर्फ छात्रों तक सीमित नहीं रहा. जैसे ही बोर्ड का री-इवैल्युएशन पोर्टल लाइव हुआ, उस पर अचानक रिकॉर्ड ट्रैफिक के साथ-साथ साइबर अटैक की कोशिशें भी तेज हो गईं.

CBSE Board Re-evaluation 2026: सीबीएसई बोर्ड के मुताबिक, इस पूरे सिस्टम को पहले से ही मजबूत साइबर सिक्योरिटी लेयर के साथ तैयार किया गया था, जिससे बड़ी संख्या में यूजर्स के बावजूद वेबसाइट क्रैश नहीं हुई. सीबीएसई ने पोस्ट-रिजल्ट ग्रिवांस रिड्रेसल पोर्टल को 2 जून 2026 की सुबह 4.30 बजे एक्टिव किया.

CBSE Board की तैयारी पूरी थी और लॉन्च से पहले लोड टेस्टिंग और सिक्योरिटी ऑडिट भी किया गया था. पोर्टल जैसे ही लाइव हुआ, सिर्फ 2 मिनट के अंदर करीब 15 लाख यूजर्स ने एक साथ लॉगिन या क्लिक करने की कोशिश की.

CBSE Board Re-evaluation पोर्टल पर DDoS अटैक का खतरा

सीबीएसई की रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआती ट्रैफिक में करीब 1 लाख से ज्यादा ऐसे हिट्स थे, जिन्हें सिस्टम ने अनऑथराइज्ड या फर्जी ट्रैफिक के तौर पर चिन्हित किया. साइबर एक्सपर्ट्स के अनुसार यह पैटर्न DDoS अटैक जैसा था, जिसमें एक साथ लाखों-करोड़ों रिक्वेस्ट भेजकर वेबसाइट को स्लो या डाउन करने की कोशिश की जाती है.

क्या है DDoS?

DDoS (Distributed Denial of Service) एक प्रकार का साइबर अटैक है, जो किसी वेबसाइट, सर्वर या नेटवर्क को भारी मात्रा में फर्जी ट्रैफिक या कनेक्शन भरने का काम करता है. इससे पोर्टल को धीमा या क्रैश करने की कोशिश की जाती है. लेकिन इस बार सिस्टम पहले से तैयार था. DDoS mitigation लेयर एक्टिव थी, जिसकी वजह से अटैक सफल नहीं हो पाया और पोर्टल लगातार चलता रहा.

38 लाख डेटा पैकेट्स एक साथ

3 जून 2026 को एक बार फिर पोर्टल पर साइबर अटैक जैसी गतिविधि दर्ज की गई. इस बार और ज्यादा आक्रामक कोशिश हुई, जिसमें करीब 38 लाख डेटा पैकेट्स एक साथ सर्वर की तरफ भेजे गए. इसके बावजूद सीबीएसई की टेक्निकल टीम 24×7 मॉनिटरिंग मोड में थी.

साइबर अटैक की कोशिशों के बीच भी छात्रों का काम प्रभावित नहीं हुआ. 4 जून 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार अब तक 70,433 आवेदन सफलतापूर्वक दर्ज किए जा चुके हैं. CBSE ने पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है.

यह भी पढ़ें: संसद पहुंचे रांची के सार्थक सिद्धांत, दिखाई CBSE OSM सिस्टम की गड़बडियां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >