कोविड के बाद पहली बार इतनी बड़ी गिरावट, CBSE 12वीं का पास प्रतिशत घटा

CBSE Board 12th Result 2026: पिछले साल यानी 2025 में कुल 88.39 प्रतिशत छात्र परीक्षा में पास हुए थे, लेकिन इस बार पास प्रतिशत घटकर 85.20 प्रतिशत रह गया है.

CBSE Board 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) बोर्ड ने 13 मई 2026 को 12वीं का रिजल्ट जारी किया था. इस साल छात्रों का पासिंग प्रतिशत 85.20 % रहा. इस बार सीबीएसई 12वीं की कॉपियां ऑन स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) सिस्टम के तहत चेक हुई थीं. ऐसे में कई स्टूडेंट्स और उनके मात-पिता का कहना है कि रिजल्ट में गड़बड़ी हुई है और इस बार का पास प्रतिशत अन्य सालों की तुलना में सबसे कम है. ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2019 के बाद से 2026 तक, CBSE का पास प्रतिशत कैसा रहा.

2025 में इस साल की तुलना अच्छा था रिजल्ट

पिछले साल यानी 2025 में कुल 88.39 प्रतिशत छात्र परीक्षा में पास हुए थे, लेकिन इस बार पास प्रतिशत घटकर 85.20 प्रतिशत रह गया है. इससे साफ है कि इस साल सफल छात्रों की संख्या में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. अब इसी को लेकर सोशल मीडिया पर छात्र और उनके माता-पिता आपत्ति जताई है. कुछ का कहना है कि ऑन स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) सिस्टम के कारण परसेंटेज में भारी गिरावट आई है.

सालपास प्रतिशत
202588.39%
202487.98%
202387.33%
202292.71%
202199.37%
202088.78%
201983.40%

इसके पहले 2024 में पास प्रतिशत 87.98 और 2023 में 87.33 प्रतिशत रहा था. कोविड महामारी के बाद आयोजित 2022 की परीक्षा में 92.71 प्रतिशत छात्र पास हुए थे.

2019 में कैसा था रिजल्ट?

वहीं 2021 में महामारी के कारण बोर्ड परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी थी. उस समय छात्रों का रिजल्ट यूनिट टेस्ट, प्री-बोर्ड और मिड-टर्म परीक्षाओं के आधार पर तैयार किया गया था. 2021 में 99.37 प्रतिशत छात्र पास हुए थे. 2020 में 88.78 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे. 2019 में कुल 83.40 प्रतिशत छात्र पास हुए थे.

यह भी पढ़ें- 1 करोड़ कॉपियों में हो सकती है गलती, CBSE ने बताया कैसे सुधारेंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >