2026 के इन 5 सबसे डिमांडिंग कोर्सेज में बनाएं अपना भविष्य, लाखों के पैकेज के साथ होती है शुरुआत

Top 5 High-Demand Courses in 2026: सीबीएसई, यूपी बोर्ड या बिहार बोर्ड लगभग सभी बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी हो गया है. अब बारी है सही कोर्स का सेलेक्शन करने का. 12वीं के बाद स्टूडेंट्स के साथ-साथ उनके पैरेंट्स भी बेस्ट करियर को लेकर कंफ्यूज रहते हैं. ऐसे में यहां 5 उन टॉप कोर्स के बारे में जानेंगे जो Google Search के अनुसार सबसे ज्यादा डिमांड में रहे हैं.

Top 5 High-Demand Courses in 2026: क्लास 12वीं के बाद सही करियर चुनना हर स्टूडेंट और उनके पेरेंट्स के लिए जीवन का सबसे इम्पॉर्टन्ट फैसला होता है. आज साल 2026 में जॉब मार्केट पूरी तरह बदल चुका है. अब सिर्फ पारंपरिक डिग्रियां हासिल कर लेना ही रोजगार की गारंटी नहीं है, आज का दौर स्किल्स और प्रैक्टिकल नॉलेज का है और बिना इसके जॉब पाना मुश्किल हो सकता है.

चाहे आपकी रुचि टेक्नोलॉजी में हो, बिजनेस मार्केटिंग की दुनिया में हो या फिर मेडिकल के जरिए आप आगे बढ़ना चाहते है. आज इंटरनेट और आधुनिक शिक्षा ने करियर के कई बेहतरीन रास्ते खोल दिए हैं. अब हम बात करेंगे आज ये समय में सबसे ज्यादा ट्रेंड करने वाले 5 बेहतरीन कोर्सेज की जिसे चुनकर स्टूडेंट बेहतर करियर बना सकते हैं. Google Search History के अनुसार बेस्ट 5 कोर्स नीचे देख सकते हैं.

Top 5 High-Demand Courses in 2026: AI Learning (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस)

AI लर्निंग का मतलब है कंप्यूटर या मशीनों को इस काबिल बनाना कि वे इंसानों की तरह सोच सकें, फैसले ले सकें और सीख सकें. जैसे टेस्ला की बिना ड्राइवर वाली कार या इंस्टाग्राम का वो सिस्टम जो आपकी पसंद के रील्स दिखाता है, यह सब AI का कमाल है. इसमें आप कंप्यूटर को कोडिंग (जैसे Python) के जरिए ट्रेन करना सीखते हैं. आप उसे लाखों तस्वीरें या डेटा दिखाते हैं ताकि वह खुद सही और गलत की पहचान कर सके और हमारा काम आसान करे. ये उनके लिए बेस्ट ऑप्शन है जिन्हें कोडिंग, मैथ्स और नई टेक्नोलॉजी में इंटेरेस्ट है.

Data Science (डेटा साइंस)

जब आप इंटरनेट चलाते हैं तो हर सेकंड बहुत सारा डेटा (जैसे आपकी पसंद, नापसंद, सर्च हिस्ट्री) बैकग्राउंड में बनती जाती है. डेटा साइंस का काम इस बहुत सारे डेटा को समेटना और उसमें से काम की बातें निकालना है. जैसे की नेटफ्लिक्स को कैसे पता चलता है कि आपको कौन सी फिल्म पसंद आएगी? वह डेटा साइंस की मदद से ही जानता है की आपकी पसंद क्या हो सकती है. ये सीखने के बाद आपको कंप्यूटर टूल्स (जैसे Excel, SQL, Tableau) का इस्तेमाल करके डेटा के चार्ट और ग्राफ बनाने होते हैं और कंपनियों को बताना होता है कि उनका बिजनेस कैसे बढ़ेगा. ये उनके लिए बेस्ट ऑप्शन है जिन्हें नंबर्स, ग्राफ और लॉजिकल दिमाग चलाना पसंद है.

Digital Marketing (डिजिटल मार्केटिंग)

पहले के जमाने में सामान बेचने के लिए दीवारों पर पोस्टर लगाए जाते थे या टीवी पर ऐड आते थे. आज वही काम Facebook, YouTube, Instagram और LinkedIn पर होता है. इंटरनेट के जरिए किसी कंपनी के सामान या सर्विस को लोगों तक पहुंचना ही डिजिटल मार्केटिंग है. यहां आपको यह सीखना होगा कि इंस्टाग्राम या गूगल पर विज्ञापन (Ads) कैसे चलते हैं, वेबसाइट को गूगल पर नंबर 1 कैसे लाते हैं (SEO), और सोशल मीडिया पर कैसा कंटेंट पोस्ट करना होता है. ये उनके लिए बेस्ट ऑप्शन है जिनको क्रिएटिव काम करना, बातचीत करना और लोगों की पसंद को समझना अच्छा लगता है.

MBBS (बैचलर ऑफ मेडिसिन और बैचलर ऑफ सर्जरी)

यह भारत का सबसे फेमस मेडिकल कोर्स है जिसे करने के बाद आप एक ऑफिशियल ‘डॉक्टर’ बनते हैं. हर साल लाखों स्टूडेंट्स MBBS करने के लिए NEET का एग्जाम देते हैं. इसके लिए आपको 12वीं में बायोलॉजी लेना जरूरी है और NEET की परीक्षा पास करनी होती है. यह कोर्स साढ़े पांच साल का होता है जिसमें एक साल की अनिवार्य इंटर्नशिप (अस्पताल में काम) शामिल है.

Nursing (नरसिंग)

डॉक्टर सिर्फ दवा लिखता है या ऑपरेशन करता है, लेकिन मरीज की 24 घंटे देखभाल करना, उसे समय पर दवा देना और उसकी तबियत का ध्यान रखना नर्स का काम होता है. बिना नर्सिंग स्टाफ के कोई भी अस्पताल एक दिन भी नहीं चल सकता. इसमें कई कोर्सेज होते हैं जैसे BSc Nursing (4 साल) या GNM/ANM (डिप्लोमा) कोर्स. यहां आपको मरीजों का चेकअप करना, इंजेक्शन लगाना, सलाइन चढ़ाना और मेडिकल टूल्स को संभालना सिखाया जाता है.

कोर्स का नामफील्ड (Domain)पढ़ाई का समयमुख्य स्किल (क्या आना चाहिए)
AI Learningटेक्नोलॉजी / कोडिंग3 से 4 साल (या छोटे सर्टिफिकेट्स)लॉजिक और कंप्यूटर कोडिंग
Data Scienceडेटा / एनालिसिस6 महीने से 3 सालमैथ और डेटा टूल्स
Digital Marketingबिजनेस / क्रिएटिव3 से 6 महीनेक्रिएटिविटी और सोशल मीडिया
MBBSकोर मेडिकल (डॉक्टर)5.5 सालकड़ी मेहनत और बायोलॉजी
Nursingस्वास्थ सेवा (केयर)3 से 4 सालसेवा भाव और मेडिकल नॉलेज

यह भी पढ़ें: MBBS के बाद सरकारी नौकरी की है तलाश? इन सेक्टर्स में बनाएं शानदार करियर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bhumi Sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >