Top Engineering Colleges in Rajasthan: BTech करके अच्छा भविष्य बनाने का सपना देख रहे छात्रों के लिए राजस्थान में कई अच्छे कॉलेज मौजूद हैं. यहां पढ़ाई भी अच्छी होती है और प्लेसमेंट भी अच्छा होता है. यहां NIRF रैंकिंग, प्लेसमेंट, फीस और सीटों के आधार पर राजस्थान के टॉप 5 BTech कॉलेजों (Top engineering colleges in Rajasthan) की जानकारी दी गई है.
BITS पिलानी
BITS पिलानी राजस्थान का सबसे अच्छा इंजीनियरिंग कॉलेज है. यहां पढ़ाई का लेवल बहुत अच्छा है. यहां छात्र अपनी पसंद के विषय चुन सकते हैं. अच्छी लैब, रिसर्च और प्रैक्टिकल ज्ञान पर भी जोर दिया जाता है.
- सीटें: पिलानी कैंपस में करीब 1040 BTech सीटें है.
- प्लेसमेंट: औसत पैकेज 18-20 लाख रुपये सालाना है और हाईएस्ट पैकेज 45-60 लाख रुपये या उससे ज्यादा हो सकता है.
- फीस: पूरे 4 साल का खर्च करीब 22-30 लाख रुपये है.
IIT जोधपुर
यह भारत के मशहूर IIT में से एक है. यहां अच्छे प्रोफेसर, एडवांस्ड लैब और अच्छी सुविधाएं भी हैं. यहां प्रोजेक्ट और विदेश जाने के मौके भी मिलते हैं.
- सीटें: जोधपुर कैंपस में कुल 500-600 BTech सीटें है.
- प्लेसमेंट: औसत पैकेज 16-21 लाख रुपये है और हाईएस्ट पैकेज 50-60 लाख रुपये है.
- फीस: 4 साल का पूरा खर्च करीब 8-10 लाख रुपये (जनरल कैटेगरी) है SC/ST/PwD को छूट मिलती है.
IIT Jodhpur Campus Placement Details Check Here
MNIT जयपुर
ये राजस्थान का सबसे अच्छा सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज है. पढ़ाई अच्छी, कैंपस सुविधाएं बढ़िया और फीस भी कम है. इस कॉलेज में एडमिशन JEE Main स्कोर के आधार पर होता है.
- सीटें: यहां हर ब्रांच में 90-100 सीटें है.
- प्लेसमेंट: औसत पैकेज 11-15 लाख रुपये है और हाईएस्ट पैकेज 50-64 लाख रुपये है
- फीस: 4 साल का पूरा खर्च 5-7 लाख रुपये है
मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर
यह प्राइवेट यूनिवर्सिटी है लेकिन ये तेजी से आगे बढ़ रही है और पढ़ाई भी अच्छी हो रही है. यहां आधुनिक क्लासरूम, अच्छी लैब और मजेदार कैंपस लाइफ है.
- प्लेसमेंट: औसत पैकेज 8-9 लाख रुपये है और हाईएस्ट पैकेज 60-88 लाख रुपये है.
- फीस: 4 साल का पूरा खर्च करीब 16-20 लाख रुपये है.
LNMIIT जयपुर
ये CS और IT ब्रांच के लिए एक अच्छा प्राइवेट कॉलेज है। यहां प्रैक्टिकल स्किल्स पर भी खास ध्यान दिया जाता है।
- सीटें: यहां CSE में 240 सीटें है.
- प्लेसमेंट: यहां का औसत पैकेज 12-14 लाख रुपये तक है.
- फीस: 4 साल का पूरा खर्च 20-23 लाख रुपये है .
- बनस्थली विद्यापीठ मुख्य रूप से लड़कियों के लिए अच्छा विकल्प है और यहां फीस भी बहुत सस्ती होती है.
Top Engineering Colleges in Rajasthan: NIRF रैंकिंग के अनुसार
| क्रमांक | कॉलेज | NIRF रैंक | 4 साल की फीस (लगभग) | औसत पैकेज |
|---|---|---|---|---|
| 1 | BITS पिलानी | 11 | 22-30 लाख | 18-20 लाख |
| 2 | IIT जोधपुर | 27 | 8-10 लाख | 16-21 लाख |
| 3 | MNIT जयपुर | 42 | 5-7 लाख | 11-15 लाख |
| 4 | मणिपाल जयपुर | 58 | 16-20 लाख | 8-9 लाख |
| 5 | LNMIIT जयपुर | 201-300 | 20-23 लाख | 12-14 लाख |
यह भी पढ़ें: इंजीनियरिंग का नया किंग, BTech कंप्यूटर साइंस से तगड़ा प्लेसमेंट इस ब्रांच में
