Team Lead Career: अगर आपकी बातचीत करने की कला अच्छी है, लोगों को समझाना पसंद है और आप कॉन्फिडेंस के साथ अपनी बात रख सकते हैं, तो आपके लिए कई सारे करियर ऑप्शन हैं. कई युवा जो टेलीकॉलर से शुरुआत करते हैं और टीम लीड तक बन जाते हैं. आइए, जानते हैं कि इसके लिए आपको कौन-कौन से स्किल्स चाहिए और कैसे करियर का ग्राफ टेलीकॉलर से टीम लीड तक पहुंचता है.
क्या होता है Telecaller का काम?
Telecaller का मुख्य काम फोन कॉल के जरिए ग्राहकों से बातचीत करना होता है. इसमें कंपनी के प्रोडक्ट या सर्विस की जानकारी देना, ग्राहकों की समस्याएं सुनना, फीडबैक लेना, सेल्स बढ़ाना और कस्टमर सपोर्ट देना शामिल होता है.
काम के अनुसार टेलीकॉलर कई प्रकार के होते हैं
- Inbound Telecaller
- Outbound Telecaller
- Sales Executive
- Customer Support Executive
- Verification Executive
- Collection Executive
टीम लीड तक पहुंचने के लिए क्या करना होता है?
टेलीकॉलर से टीम लीड तक पहुंचने के लिए केवल कॉल करना ही नहीं, बल्कि कम्युनिकेशन, टीम मैनेजमेंट और टारगेट हैंडलिंग जैसी स्किल्स भी विकसित करनी पड़ती हैं. शुरुआत में कर्मचारी Telecaller या Customer Support Executive के तौर पर काम करता है, जहां उसे ग्राहकों से बातचीत, समस्या समाधान और सेल्स कन्वर्जन का अनुभव मिलता है. लगातार अच्छा प्रदर्शन, टारगेट पूरा करना और टीम के साथ बेहतर कोऑर्डिनेशन रखने वाले कर्मचारियों को Senior Executive और फिर Team Lead के पद पर प्रमोट किया जाता है. आमतौर पर 2 से 5 साल के अनुभव में यह ग्रोथ हासिल की जा सकती है.
टीम लीड की जिम्मेदारी
Team Lead बनने के बाद जिम्मेदारियां काफी बढ़ जाती हैं. टीम लीड का काम केवल कॉल करना नहीं होता, बल्कि पूरी टीम की परफॉर्मेंस मॉनिटर करना, टारगेट पूरा करवाना, नए कर्मचारियों को ट्रेनिंग देना और क्लाइंट से कोऑर्डिनेशन संभालना भी होता है.
टीम लीड की मुख्य जिम्मेदारियां
- पूरी टीम की परफॉर्मेंस मॉनिटर करना
- टीम से तय टारगेट पूरा करवाना
- नए कर्मचारियों को ट्रेनिंग देना
- क्लाइंट और टीम के बीच कोऑर्डिनेशन संभालना
- टीम की डेली और वीकली रिपोर्ट तैयार करना
- कर्मचारियों को मोटिवेट रखना
- कस्टमर सर्विस क्वालिटी में सुधार करना
- टीम की सेल्स और प्रोडक्टिविटी बढ़ाने की रणनीति बनाना
- कॉल क्वालिटी और कस्टमर फीडबैक पर नजर रखना
- टीम में डिसिप्लिन और वर्क मैनेजमेंट बनाए रखना
कितनी मिलती है सैलरी?
सैलरी की बात करें तो शुरुआती स्तर पर टेलीकॉलर को करीब 12 हजार से 25 हजार रुपये प्रति महीना तक वेतन मिल सकता है. अनुभव बढ़ने के साथ Senior Executive की सैलरी 30 हजार से 45 हजार रुपये तक पहुंच जाती है. वहीं Team Lead बनने पर आमतौर पर 45 हजार से 80 हजार रुपये प्रति महीना तक पैकेज मिलता है. बड़ी BPO कंपनियों, इंटरनेशनल प्रोसेस और कॉर्पोरेट सेक्टर में यह सैलरी इससे भी अधिक हो सकती है. कई कंपनियां इंसेंटिव, बोनस और परफॉर्मेंस आधारित अतिरिक्त लाभ भी देती हैं.
यह भी पढ़ें- अगर आपके पास है ये Skills तो क्लाइंट हैंडलिंग के फील्ड में बनाएं करियर
