Study Architecture in Italy: अगर आप आर्किटेक्चर की पढ़ाई करना चाहते हैं, तो इटली दुनिया के सबसे बेहतरीन देशों में से एक है. यहां की ऐतिहासिक इमारतें , मॉडर्न डिजाइन और मजबूत एजुकेशन सिस्टम इसे Architecture स्टूडेंट्स के लिए परफेक्ट बनाती है. इटली के यूनिवर्सिटीज में आपको थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल लर्निंग का भी शानदार मौका मिलता है, जिससे आपकी क्रिएटिव और स्किल्स दोनों मजबूत होती हैं. आइए जानते हैं इटली में आर्किटेक्चर (Study Architecture in Italy) की पढ़ाई के लिए बेस्ट कॉलेज कौन-कौन से हैं.
Study Architecture in Italy: इटली के टॉप यूनिवर्सिटी
Politecnico di Milano
यह इटली की सबसे टॉप और दुनिया की लीडिंग आर्किटेक्चर यूनिवर्सिटी मानी जाती है. QS Ranking में Architecture के लिए यह यूनिवर्सिटी टॉप 10 में आती है. यहां रिसर्च और इनोवेशन पर काफी जोर दिया जाता है. अगर आप बेस्ट एक्सपोजर और करियर चाहते हैं, तो यह सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है. है
Politecnico di Torino
इस यूनिवर्सिटी अर्बन प्लानिंग (Urban Planning) और लैंडस्केप डिजाइन पर काफी दिया जाता है. यह इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए एक बहुत अच्छा ऑप्शन है. यहां इंडस्ट्री कनेक्शन अच्छा है, जिससे placement में मदद मिलती है.
Sapienza University of Rome
यह यूरोप की सबसे पुरानी और बड़ी यूनिवर्सिटीज में से एक है. यहां थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में ज्यादा ध्यान दिया जाता है.
University of Bologna
यह दुनिया की सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी में से एक है. सस्टेनेबल आर्किटेक्चर और मॉडर्न टेक्नीक पर फोकस किया जाता है. इस यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल नेटवर्क बहुत मजबूत है.
IUAV University of Venice
यह खास तौर पर आर्किटेक्चर, डिजाइन और प्लानिंग के लिए ही बनाया गया इंस्टीट्यूट है. डिजाइन और प्रैक्टिकल स्टूडियो वर्क पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है. यह दुनिया के टॉप 40 आर्किटेक्चर स्कूलों में शामिल है.
Study Architecture in Italy: क्यों है इटली आर्किटेक्चर के लिए फेमस?
- प्रैक्टिकल लर्निंग पर ज्यादा फोकस
- इंटरनेशनल एक्सपोजर
- कम फीस और स्कॉलरशिप
- क्रिएटिविटी को बढ़ावा
- ग्लोबल लेवल पर यूनिवर्सिटी
- हिस्टॉरिकल और मॉडर्न आर्किटेक्चर का बेहतरीन मेल
यह भी पढ़ें: अमेरिका में इंजीनियरिंग का सपना, देखें ये टॉप 5 कॉलेज की लिस्ट
