12वीं के बाद चाहिए नौकरी? इन सरकारी परीक्षाओं की करें तैयारी

Sarkari Exam After 12th: SSC CHSL से लेकर बैंकिंग तक, बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा के बाद आपके पास सरकारी नौकरी के कई ऑप्शन मौजूद हैं.

Sarkari Exam After 12th: अगर आपने बिहार बोर्ड 12वीं पास कर ली है और जल्दी नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके लिए कई सरकारी नौकरी के ऑप्शन मौजूद हैं. हर साल लाखों छात्र 12वीं के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी शुरू कर देते हैं. इसका एक कारण है सरकारी नौकरी से मिलने वाली स्थिरता. ऐसे में आइए जानते हैं सरकारी नौकरी के कुछ ऑप्शन.

SSC CHSL (LDC/DEO)

SSC CHSL 12वीं पास छात्रों के लिए सबसे फेमस परीक्षाओं में से एक है. इसके जरिए लोअर डिविजन क्लर्क (LDC), डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) जैसे पदों पर भर्ती होती है. इस परीक्षा में टियर-1, टियर-2 और स्किल टेस्ट शामिल होता है.

बैंकिंग (IBPS/SBI क्लर्क)

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी पाने के लिए IBPS Clerk और SBI Clerk की तैयारी कर सकते हैं. हालांकि इन परीक्षाओं के लिए ग्रेजुएशन जरूरी होता है, लेकिन 12वीं के बाद से ही तैयारी शुरू करना फायदेमंद रहता है. इसमें प्रीलिम्स और मेंस परीक्षा होती है.

रेलवे (RRB NTPC/Group D)

रेलवे में नौकरी के लिए RRB NTPC और RRB Group D अच्छे ऑप्शन हैं. इन परीक्षाओं के जरिए क्लर्क, टिकट कलेक्टर, ट्रैकमैन और अन्य पदों पर भर्ती होती है.

SSC GD कांस्टेबल

अगर आप डिफेंस और सुरक्षा सेवाओं में जाना चाहते हैं, तो SSC GD Constable एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसके जरिए BSF, CISF, CRPF, ITBP जैसे अर्धसैनिक बलों में भर्ती होती है. इसमें लिखित परीक्षा के साथ फिजिकल टेस्ट भी होता है.

NDA (सेना)

देश सेवा का सपना देखने वाले छात्रों के लिए NDA एक शानदार मौका है. NDA परीक्षा पास करने के बाद आप सेना, नौसेना या वायुसेना में अधिकारी बन सकते हैं. इसमें लिखित परीक्षा के साथ इंटरव्यू (SSB) और मेडिकल टेस्ट होता है.

कैसे करें तैयारी?

  • रोजाना करंट अफेयर्स और जनरल नॉलेज पढ़ें
  • मैथ्स और रीजनिंग की रेगुलर प्रैक्टिस करें
  • पिछले साल के प्रश्न पत्र हल करें
  • मॉक टेस्ट देकर अपनी तैयारी का टेस्ट लें

नोट: इनमें से किसी भी परीक्षा की तैयारी करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. आवश्यकता अनुसार किसी कोचिंग और मेंटर की हेल्प लें.

यह भी पढ़ें- यूपी में फार्मासिस्ट के 560 पोस्ट पर निकली भर्ती, अप्लाई करने की लास्ट डेट कल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >