12वीं के बाद रियल एस्टेट में करियर कैसे बनाएं? जानें टॉप कोर्सेज और जॉब के मौके

Real Estate Management: अगर आपको प्रॉपर्टी, बिजनेस और लोगों से डील करना पसंद है, तो रियल एस्टेट मैनेजमेंट कोर्स आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है. इस फील्ड में कम्युनिकेशन स्किल्स होना जरूरी है. जानें Real Estate Management कोर्स क्या है.

Real Estate Management: आज के समय में प्रॉपर्टी का काम यानी जमीन, मकान, फ्लैट खरीदने सुर बेचने का बिजनेस काफी तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में रियल एस्टेट सेक्टर में प्रोफेशनल लोगों की डिमांड भी बढ़ गई है. अगर आप भी इस फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, तो रियल एस्टेट मैनेजमेंट कोर्स आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. आइए जानते हैं कि रियल एस्टेट मैनेजमेंट (Real Estate Management) क्या है. साथ ही इसके क्या करियर ऑप्शन होते हैं.

रियल एस्टेट मैनेजमेंट कोर्स क्या है?

यह एक (Real Estate Management) ऐसा प्रोफेशनल कोर्स है, जिसमें आपको प्रॉपर्टी से जुड़े हर पहलू के बारे में सिखाया जाता है. इस फील्ड में कम्युनिकेशन स्किल्स बहुत जरूरी है. रियल एस्टेट मैनेजमेंट कोर्स के बाद आप प्रॉपर्टी डीलिंग, बिल्डिंग प्रोजेक्ट्स और रियल एस्टेट कंपनियों में आसानी से काम कर सकते हैं. जैसे- 

  • प्रॉपर्टी खरीदना और बेचना
  • मार्केटिंग और सेल्स
  • प्रोजेक्ट मैनेजमेंट
  • कंस्ट्रक्शन की बेसिक जानकारी
  • कानूनी नियम (Property Laws)

योग्यता (Eligibility)

  • डिप्लोमा कोर्स: 12वीं पास होना जरूरी
  • अंडरग्रेजुएट (UG): 12वीं किसी भी स्ट्रीम से
  • पोस्टग्रेजुएट (PG): ग्रेजुएशन पास

करियर ऑप्शन

रियल एस्टेट मैनेजमेंट कोर्स के बाद रियल एस्टेट एजेंट, प्रॉपर्टी मैनेजर, प्रोजेक्ट मैनेजर, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव और कंसल्टेंट जैसे कई अच्छे करियर ऑप्शन मिलते हैं. अगर आपके पास एक्सपीरियंस है, तो आप खुद का बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं. 

सैलरी कितनी मिलती है?

एस्टेट एजेंट की शुरुआती सैलरी लगभग 15,000 से 30,000 प्रति महीने तक हो सकती है. लेकिन जैसे-जैसे आपका अनुभव बढ़ता है, आपकी कमाई लाखों तक जा सकती है. 

Real Estate Management कोर्स के फायदे

  • तेजी से बढ़ता हुआ सेक्टर
  • कम समय में अच्छा पैसा कमाने का मौका
  • खुद का बिजनेस शुरू करने की आजादी
  • नेटवर्किंग और लोगों से जुड़ने का मौका

यह भी पढ़ें: 12वीं के बाद बैंकिंग में बनाना चाहते हैं करियर, जानें क्या है BBI कोर्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >