Rajasthan Best MBA Colleges: बीते कुछ सालों में मेडिकल और इंजीनियरिंग के साथ-साथ राजस्थान में मैनेजमेंट की पढ़ाई का क्रेज भी बढ़ा है. अगर आप राजस्थान से MBA करना चाहते हैं IIM Udaipur और MNIT जैसे कई कॉलेज हैं, जहां से पढ़ाई कर सकते हैं. यहां से डिग्री हासिल करने के बाद न सिर्फ आपका प्लेसमेंट सेलेक्शन होगा बल्कि शानदार सैलरी मिलेगी.
राजस्थान में एमबीए (MBA) करने के लिए कई बेहतरीन मैनेजमेंट संस्थान मौजूद हैं, जहां का प्लेसमेंट रिकॉर्ड शानदार है. यहां प्रमुख मल्टीनेशनल कंपनियों की भर्ती के लिए लाइन लगती हैं. आइए, जानते हैं जयपुर के 5 प्रमुख मैनेजमेंट कॉलेज के बारे में.
1. IIM Udaipur से करें MBA
IIM उदयपुर देश के टॉप मैनेजमेंट संस्थान में से एक है, जो अपने बेहतरीन प्लेसमेंट और कॉर्पोरेट लीडरशिप प्रोग्राम्स के लिए जाना जाता है. NIRF Ranking 2025 के अनुसार, मैनेजमेंट कॉलेज की रैंकिंग में IIM उदयपुर 21वें स्थान पर है. यहां BBA, MBA और पीएचडी जैसे कई कोर्स ऑफर किए जाते हैं. MBA कोर्स में एडमिशन के लिए कैट परीक्षा पास करनी होती है. एडमिशन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए IIM उदयपुर की ऑफिशियल वेबसाइट admissions.iimu.ac.in पर जाएं.
| श्रेणी (Category) | अपेक्षित CAT 2025 कटऑफ (Overall Percentile) |
|---|---|
| सामान्य (General) | 94 – 95 |
| ईडब्ल्यूएस (EWS) | 81 |
| एनसी-ओबीसी (NC-OBC) | 81 |
| एससी (SC) | 66 |
| एसटी (ST) | 42 |
| पीडब्ल्यूडी (PwD) | 42 – 47 |
2. MNIT Jaipur
MNIT जयपुर में एक मैनेजमेंट विभाग है, जहां से आप MBA की डिग्री हासिल कर सकते हैं. NIRF Ranking 2025 के अनुसार, मैनेजमेंट की कैटेगरी में इस कॉलेज का स्थान 62वें नंबर पर है. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यहां का प्लेसमेंट और पढ़ाई दोनों शानदार है. यहां एडमिशन के लिए कैट (CAT) या सीएमएटी (CMAT) स्कोर मान्य होता है.
3. IIT Jodhpur
IIT जोधपुर के MBA विभाग में MBA और MBA टेक्नोलॉजी से जुड़े कई कोर्स ऑफर किए जाते हैं. यह संस्थान अपनी पढ़ाई के लिए जाना जाता है. अगर आप राजस्थान में रहकर MBA की पढ़ाई करना चाहते हैं तो यह संस्थान आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है.
4. जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (Jaipuria Institute of Management)
जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट जयपुर के प्रतिष्ठित निजी बिजनेस स्कूलों में से एक है. यह संस्थान बेहतर प्लेसमेंट रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है. यहां छात्रों को मैनेजमेंट की पढ़ाई के साथ इंडस्ट्री एक्सपोजर और स्किल डेवलपमेंट के कई अवसर मिलते हैं. संस्थान में डेलॉइट, PwC, HDFC समेत कई प्रमुख कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आती हैं. यहां के PGDM/MBA जैसे कोर्सेज में एडमिशन CAT, XAT, CMAT, MAT या GMAT स्कोर के आधार पर दिया जाता है. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ग्रुप डिस्कशन (GD) और पर्सनल इंटरव्यू (PI) प्रक्रिया से गुजरना होता है.
5. TAPMI School of Business (Manipal University Jaipur)
मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर के अंतर्गत संचालित TAPMI School of Business अपने एडवांस कोर्सेज, प्रैक्टिकल लर्निंग और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड शिक्षा के लिए जाना जाता है. संस्थान छात्रों को कॉर्पोरेट सेक्टर की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने पर स्पेशल जोर देता है. उम्मीदवार CAT, XAT, CMAT, MAT या अन्य मान्य मैनेजमेंट एंट्रेंस एग्जाम के स्कोर के आधार पर आवेदन कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- IIT मंडी ने लॉन्च किए 3 नए BTech कोर्स, JoSAA काउंसलिंग से पहले जानें ये डिटेल्स
