विदेश में करना चाहते हैं फार्मेसी, हंगरी हो सकता है आपके लिए बेस्ट चॉइस

Pharmacy in Hungary: क्या आप विदेश में कम खर्च में फार्मेसी की पढ़ाई करना चाहते हैं. हंगरी मास्टर ऑफ फार्मेसी की टॉप वर्ल्ड-क्लास यूनिवर्सिटीज में इंग्लिश मीडियम में उपलब्ध है. जानें टॉप यूनिवर्सिटी के नाम, एडमिशन प्रोसेस और फीस और कोर्स स्ट्रक्चर क्या है.

Pharmacy in Hungary: आज के समय में हेल्थकेयर और मेडिकल सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है. Pharmacy इस सेक्टर का एक इम्पॉर्टेंट हिस्सा है. जिन स्टूडेंट्स विदेश में क्वालिटी एजुकेशन के साथ कम खर्च में मेडिकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए Hungary एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरा है. हंगरी की यूनिवर्सिटीज अपनी मॉडर्न लैब फैसिलिटी, अनुभवी फैकल्टी और इंटरनेशनल मान्यता के लिए जानी जाती हैं. यहां फार्मेसी की पढ़ाई इंग्लिश मिडियम में उपलब्ध है, जिससे इंडियन स्टूडेंट्स को किसी लैंग्वेज की प्रॉब्लम नहीं होती है.

यूरोपियन यूनियन का हिस्सा होने के कारण हंगरी से प्राप्त Pharmacy डिग्री कई देशों में मान्य होती है.  कम ट्यूशन फीस, सेफ एनवायरनमेंट और हाई एजुकेशन के कारण हर साल बड़ी संख्या में इंटरनेशनल स्टूडेंट हंगरी का सिलेक्शन करते है. आइए जानते हैं कि हंगरी में फार्मेसी (Pharmacy in Hungary) के टॉप कॉलेज कौन-कौन से हैं और क्या एडमिशन प्रोसेस होते हैं. 

कोर्स स्ट्रक्चर 

हंगरी में Pharmacy आमतौर पर 5 साल का मास्टर ऑफ फार्मेसी (MPharm) प्रोग्राम होता है. इसमें थ्योरी, प्रैक्टिकल और क्लिनिकल ट्रेनिंग शामिल होती है. यह कोर्स सेमेस्टर सिस्टम पर आधारित होता है और धीरे-धीरे बेसिक साइंस से लेकर एडवांस क्लिनिकल नॉलेज तक ले जाता है. शुरुआती साल में फाउंडेशन मजबूत किया जाता है. तीसरे और चौथे साल में प्रोफेशनल सब्जेक्ट पढ़ाए जाते हैं. लास्ट साल में इंटर्नशिप और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाती है. 

Pharmacy in Hungary: टॉप यूनिवर्सिटी 

  • Semmelweis University (बुडापेस्ट): यह हंगरी का सबसे पुराना और पॉपुलर मेडिकल इंस्टीट्यूट है. 
  • University of Debrecen (डेब्रेसेन): इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के बीच यह बहुत फेमस है. 
  • University of Szeged (सेगेड): रिसर्च और इनोवेशन के लिए पॉपुलर. 
  • University of Pécs (पेच): अपनी मॉडर्न फैसिलिटी और स्टूडेंट लाइफ के लिए जाना जाता है. 

एडमिशन प्रोसेस 

हंगरी में फार्मेसी की पढ़ाई करने के लिए स्टूडेंट्स का 12वीं में अच्छे मार्क्स होने चाहिए. साथ ही कुछ यूनिवर्सिटीज में IELTS या इंग्लिश प्रोफिशिएंसी टेस्ट पास करना पड़ता है. यहां एडमिशन लेने के लिए एंट्रेंस एग्जाम या फिर ऑनलाइन इंटरव्यू देना होता है. 

पढ़ाई का खर्च 

हंगरी में Pharmacy की पढ़ाई करने के लिए ट्यूशन फीस लगभग 8000 से 12000 यूरो प्रतिवर्ष लगता है. साथ ही रहने का खर्च लगभग 400 से 700 यूरो प्रति माह जगह और लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है. हंगरी गवर्नमेंट की Stipendium Hungaricum स्कॉलरशिप के माध्यम से कई स्टूडेंट्स पूरी तरह मुफ्त में भी पढ़ाई कर सकते हैं. 

यह भी पढें: भारत से आधी फीस में करें MBBS, जानें क्यों है फिलीपींस बेस्ट ऑप्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >