परफ्यूम की है खास समझ? डॉक्टर-इंजीनियर छोड़िए, इस फील्ड में बनाएं करियर

Best Career Course Perfume Tester: परफ्यूम टेस्टर बनकर लाखों की कमाई कर सकते हैं. इस कोर्स में केमिस्ट्री और बायोटेक्नोलॉजी आदि के बारे में पढ़ाया जाता है.

Best Career Course Perfume Tester: आज के समय में करियर ऑप्शन सिर्फ डॉक्टर और इंजीनियरिंग तक सीमित नहीं रह गया है बल्कि कई सारे ऑप्शन मौजूद हैं. Perfume Tester या Fragrance Expert एक ऐसा ही यूनिक और क्रिएटिव करियर है, जिसमें खुशबुओं की दुनिया को समझकर प्रोफेशन बनाया जा सकता है. परफ्यूम इंडस्ट्री के बढ़ते बाजार के साथ इस फील्ड में भी तेजी से अवसर बढ़ रहे हैं.

क्या होता है Perfume Tester?

Perfume Tester, जिसे परफ्यूमरी की दुनिया में Nose भी कहा जाता है. Nose शब्द Nez से बना है, यह एक फ्रेंच शब्द है. Perfume Tester ऐसे एक्सपर्ट होते हैं, जो अलग-अलग खुशबुओं को पहचानते हैं और उनका एनालिसिस करते हैं. साथ ही ये नए फ्रेगरेंस को बनाने में इनकी बड़ी भूमिका होती है.

क्या पढ़ाई करनी होती है?

इस फील्ड में आने के लिए केमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी या परफ्यूम टेक्नोलॉजी से जुड़े कोर्स किए जा सकते हैं. इस कोर्स परफ्यूमरी बनाने के लिए जरूरी प्रिसिंपल बताए जाते हैं. इसी के साथ केमिकल के बारे में भी बताया जाता है.

भारत में कहां होती है पढ़ाई?

  • FFDC (Fragrance and Flavour Development Centre), कन्नौज (यूपी)
  • हिंदू कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय
  • मुंबई विश्वविद्यालय और ICT (Institute of Chemical Technology), मुंबई
  • CSJMU, कानपुर

भारत में कुछ इंस्टीट्यूट्स फ्लेवर और फ्रेगरेंस से जुड़े स्पेशलाइज्ड कोर्स भी ऑफर करते हैं. इसके अलावा विदेशों (खासकर फ्रांस) में इस फील्ड की प्रोफेशनल ट्रेनिंग काफी पॉपुलर है.

इंडिया में क्या है स्कोप?

भारत में परफ्यूम और कॉस्मेटिक इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है.

  • FMCG कंपनियां
  • कॉस्मेटिक ब्रांड्स
  • परफ्यूम मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां

इन सभी जगहों पर फ्रेगरेंस एक्सपर्ट्स की जरूरत होती है. इसके अलावा आप रिसर्च, प्रोडक्ट डेवलपमेंट और क्वालिटी टेस्टिंग में भी काम कर सकते हैं.

सैलरी और करियर ग्रोथ

शुरुआत में इस फील्ड में सैलरी थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन अनुभव बढ़ने के साथ पैकेज काफी अच्छा हो जाता है. इंटरनेशनल ब्रांड्स के साथ काम करने पर कमाई के अवसर और बढ़ जाते हैं. सैलरी की बात करें तो इस फील्ड में आमतौर पर कमाई 30,000 से 70,000 प्रति महीने या उससे अधिक हो सकती है. अनुभव के साथ इसमें तेजी से बढ़ोतरी होती है. अनुभव होने पर सीनियर परफ्यूमर्स की सैलरी 5 लाख से 9 लाख रुपये प्रति वर्ष या उससे ज्यादा तक पहुंच सकती है.

यह भी पढ़ें- बचपन के शौक को करियर में बदलें, चॉकलेट खाते हैं तो बनें चॉकलेट टेस्टर 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >