मां ने देखा रिजल्ट बहन ने थामा हाथ, डॉ पूशन NEET PG में रैंक 1 टॉपर, 800 में 707 मार्क्स

NEET PG Topper 2025: नीट पीजी परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट - nbe.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हो गई है. इस परीक्षा में डॉ पूशन मोहापात्रा को ऑल इंडिया रैंक 1 प्राप्त हुआ है.

NEET PG Topper 2025: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेस (NBEMS) की ओर से नीट पीजी का रिजल्ट जारी हो गया है. मंगलवार देर शाम रिजल्ट की घोषणा की गई. नीट पीजी परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट- natboard.edu.in और nbe.edu.in पर जारी हो गया है. इस बार नीट पीजी परीक्षा (NEET PG Exam 2025) में डॉ पूशन मोहापात्रा को ऑल इंडिया रैंक 1 प्राप्त हुआ है. आइए डॉ पूशन के सफर पर एक नजर डालते हैं.

NEET PG Topper 2025: कौन हैं डॉ पूशन मोहापात्रा?

नीट पीजी परीक्षा में रैंक 1 लाने वाले डॉ पूशन मोहापात्रा एक हाउस सर्जन हैं. उन्होंने अपना MBBS कटक से पूरा किया था. कटक के SCB मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से उन्होंने 2019 से 2024 में अपना एमबीबीएस पूरा किया. यहीं उन्होंने इंटर्नशिप भी पूरी की.

हाउस सर्जन के तौर पर काम करते हुए डॉ पूशन ने नीट पीजी परीक्षा की तैयारी की. उन्हें पहले ही प्रयास में रैंक 1 प्राप्त हो गया है. पूशन मोहापात्रा को नीट पीजी परीक्षा में कुल 800 में से 707 मार्क्स प्राप्त हुए हैं.

मां के साथ देखा रिजल्ट

नीट पीजी परीक्षा में डॉ पूशन को रैंक 1 प्राप्त होने से पूरे परिवार में खुशी की लहर है. वो बताते हैं कि जब उनका रिजल्ट आने वाला था तो वो घर पर ही थे. उन्होंने अपनी बहन से कहा कि वो ही रिजल्ट चेक करे. इस दौरान उनकी मां उनके साथ ही थी. पूशन एक इंटरव्यू में बताते हैं कि उनकी मां ने ही रिजल्ट देखा. यह पल उनकी जीवन का सबसे खास है.

कॉलेज चुनने की प्रक्रिया

NEET PG का रिजल्ट घोषित होने के बाद अब छात्रों की नजरें एडमिशन प्रक्रिया पर टिक गई हैं. टॉप रैंक लाने वाले उम्मीदवार अपने सपनों की स्पेशलाइजेशन और बेहतरीन कॉलेज चुनने के लिए उत्साहित हैं. यह पल उनके लिए सिर्फ सफलता नहीं बल्कि मेडिकल करियर की नई शुरुआत है, जहां मेहनत का फल मिलकर भविष्य की दिशा तय करेगा.

यह भी पढ़ें: नीट पीजी रिजल्ट nbe.edu.in पर जारी, देखें Cut Off और काउंसलिंग शेड्यूल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >