Medical Courses Without NEET After 12th: NEET परीक्षा में सफल न होने या परीक्षा न देने वाले लाखों छात्र-छात्राओं के लिए मेडिकल फील्ड में करियर बनाने के लिए कई ऑप्शन हैं. MBBS/BDS या BAMS, BHMS आदि कोर्सेस में NEET अनिवार्य है लेकिन पैरामेडिकल, नर्सिंग, फार्मेसी और एलाइड हेल्थ साइंस जैसे क्षेत्रों में बिना NEET के भी आप हेल्थकेयर प्रोफेशनल बन सकते हैं और समाज की सेवा कर सकते हैं. इन क्षेत्रों में अच्छी सैलरी, जॉब सिक्योरिटी और रेस्पेक्ट मिलती है.
बिना NEET के स्वास्थ्य क्षेत्र में टॉप करियर ऑप्शन्स
B.Sc Nursing (4 वर्ष)
आप अस्पतालों, क्लिनिक्स और कम्युनिटी हेल्थ में नर्सिंग प्रोफेशनल बन सकते है. विदेश में भी इसकी बहुत अच्छी डिमांड है. इसमें शुरुआती सैलरी 3-6 लाख रुपये प्रति वर्ष होती है. अनुभव के साथ सैलरी 10 लाख रुपये तक बढ़ती है.
Bachelor of Pharmacy (B.Pharm -4 वर्ष):
फार्मासिस्ट बनकर दवाओं का एक्सपर्ट बन सकते है. मेडिकल स्टोर, फार्मा कंपनियों, अस्पतालों या ड्रग इंस्पेक्शन में करियर बन सकता है अपनी फार्मेसी भी शुरू कर सकते हैं.
Bachelor of Physiotherapy (BPT 4.5 वर्ष)
इस डिग्री के बाद आप फिजियोथेरेपिस्ट बनें इंजरी, रिहैबिलिटेशन और हॉस्पिटल्स में प्रैक्टिस करें. साथ ही इस फील्ड में प्राइवेट क्लिनिक खोलने का भी अच्छ स्कोप है.
Allied Health Sciences कोर्सेस (3-4 वर्ष)
ये कुछ कोर्सेस है जैसे B.Sc Medical Laboratory Technology (MLT), B.Sc Radiology / Medical Imaging Technology, B.Sc Optometry, Operation Theatre Technology, Dialysis Technology, Cardiac Care Technology आदि, इनमें भी नौकरियां जल्द मिल जाती हैं. साथ ही सैलरी भी अच्छी मिलती है.
BSc Nutrition & Dietetics
डाइटिशियन बनकर हॉस्पिटल्स, वेलनेस सेंटर्स और स्पोर्ट्स टीमों में काम कर सकते है और आज के लाइफस्टाइल में इनकी बहुत मांग है.
Healthcare Management / Hospital Administration
इस कोर्स को करने के बाद आप अस्पतालों का प्रबंधन संभाल सकते है. आज के समय में ये उभरता हुआ करियर ऑप्शन है.
इन क्षेत्रों में पढ़ाई कर के आप बिना MBBS की डिग्री लिए भी मेडिकल कोर्सेस में दाखिल हो सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं.
भूमि की रिपोर्ट
यह भी पढ़ें- सिर्फ डिग्री नहीं, स्किल भी! 12वीं के बाद चुनें ये मॉडर्न करियर ऑप्शन
