MBA Course Admission: अब CAT से नहीं CUET से भी ले सकते हैं एमबीए में दाखिला, जान लें नियम

MBA Course Admission 2025: एमबीए कोर्सेज की इन दिनों काफी डिमांड है. इन दिनों एमबीए इन मीडिया एंड एंटरटेनमेंट मैनेजमेंट काफी पॉपुलर हो रहा है. ये कोर्स विभिन्न कॉलेज में अलग अलग नाम से है. कई कॉलेज में CUET स्कोर के आधार पर इस कॉलेज में दाखिला मिलता है

MBA Course Admission 2025: मैनेजमेंट स्किल और लीडरशीप की ट्रेनिंग देने के कारण बाजार में MBA कोर्स करने वालों की काफी डिमांड है. युवाओं के बीच भी ये कोर्स लोकप्रिय बनता जा रहा है. भविष्य और फ्यूचर के ट्रेंड को देखें तो कई तरह के एमबीए कोर्स (MBA Course) पॉपुलर हैं. आज हम एक ऐसे ही कोर्स के बारे में जानेंगे जो है एमबीए इन मीडिया एंड एंटरटेनमेंट मैनेजमेंट. दिलचस्प बात ये है कि इस कोर्स में दाखिला CAT से नहीं बल्कि CUET स्कोर से मिलता है. 

MBA Course Admission 2025: सीयूईटी स्कोर के आधार पर मिलता है दाखिला

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एमबीए इन मीडिया एंड एंटरटेनमेंट मैनेजमेंट नाम का ये कोर्स अलग-अलग कॉलेज में अलग-अलग नाम से है.साथ ही फीस से लेकर दाखिले के नियम भी एक जैसे नहीं हैं. कई संस्थान में सीयूईटी पीजी स्कोर (CUET PG Score) के आधार पर इस कोर्स में दाखिला दिया जाता है. 

MBA Course: एमबीए इन मीडिया एंड एंटरटेनमेंट मैनेजमेंट का करियर स्कोप 

  • एंटरटेनमेंट कंपनी 
  • फिल्म हाउस 
  • प्रोडक्शन हाउस 
  • टेलीविजन 
  • इवेंट इंडस्ट्री 
  • डिजिटल कॉन्टेंट 

इस कोर्स को करने के बाद एंटरटेनमेंट, मीडिया और फिल्म जगत में जॉब के कई ऑप्शन हैं. शुरुआती दौर में सैलरी सैलरी 4-8 लाख रुपये प्रति वर्ष के बीच होगी और अनुभव बढ़ने के साथ 12-20 लाख रुपये प्रति वर्ष तक का पैकेज हो सकता है. ध्यान रहे कि यहां बताई गई सैलरी संभावित है और ये कंपनी, शहर, व्यक्ति के अनुभव और इंडस्ट्री आदि के अनुसार अलग-अलग हो सकती है. 

MBA Colleges: इन यूनिवर्सिटी से कर सकते हैं पढ़ाई 

एमबीए इन मीडिया एंड एंटरटेनमेंट मैनेजमेंट करने के लिए सबसे बेस्ट है, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (इंदौर) और IGNOU. 

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (इंदौर) का एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर एमबीए इन मीडिया मैनेजमेंट कोर्स कराता है. यहां दाखिला CUET PG Score के आधार पर मिलेगा. देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी की फीस करीब 1.98 लाख रुपये है. 

वहीं इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) से भी ये कोर्स किया जा सकता है. IGNOU ऑनलाइन/डिस्टेंस मोड में एमबीए मीडिया एंड एंटरटेनमेंट मैनेजमेंट कोर्स कराता है. यह कोर्स दो साल का है. इसमें एडमिशन OPENMAT प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होता है. इस कोर्स की फीस 50 हजार रुपये है. 

यह भी पढ़ें- DU Admission 2025: डीयू में दाखिला का 2nd फेज आज से शुरू, नोट कर लें महत्वपूर्ण डेट्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >