JHTET 2026: झारखंड में सरकारी टीचर बनने की तैयारी कर रहे हैं कैंडिडेट्स के लिए झारखंड टीचर एलीजिबिलिटी टेस्ट (JHTET) एक अहम परीक्षा है. यह सिर्फ एक एग्जाम नहीं, बल्कि आपके टीचिंग करियर की शुरुआत का आधार होता है. JAC की ऑफिशियल वेबसाइट jacexamportal.in पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. साथ ही एग्जाम के सिलेबस और डेट भी जारी कर दी गई है. एप्लीकेशन प्रोसेस 21 अप्रैल 2026 से शुरू होगी. अप्लाई करने की लास्ट डेट 21 मई 2026 तक है. फीस जमा करने की लास्ट डेट भी यही है.
JHTET 2026 का एग्जाम पैटर्न
झारखंड टीईटी 2026 का एग्जाम ऑफलाइन मोड (OMR शीट) पर होती है. सभी सवाल MCQ बेस्ड होते हैं. परीक्षा 2 घंटे 30 मिनट की होती है. इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं रहती है. JHTET परीक्षा में पेपर 1 (क्लास 1 से 5) और पेपर 2 (क्लास 6 से 8) होते हैं.
JHTET 2026 Syllabus Check Here
पेपर 1 (क्लास1 से 5 के लिए) एग्जाम पैटर्न
| विषय (Subject) | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक |
| बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (CDP) | 30 | 30 |
| भाषा-I (हिंदी और अंग्रेजी / उर्दू और अंग्रेजी) | 30 | 30 |
| भाषा-II (क्षेत्रीय/जनजातीय भाषा) | 30 | 30 |
| गणित (Mathematics) | 30 | 30 |
| पर्यावरण अध्ययन (EVS) | 30 | 30 |
| कुल | 150 | 150 |
पेपर 2 (क्लास 6 से 8 के लिए) एग्जाम पैटर्न
| विषय (Subject) | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक |
| बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (CDP) | 30 | 30 |
| भाषा-I (हिंदी और अंग्रेजी / उर्दू और अंग्रेजी) | 30 | 30 |
| भाषा-II (क्षेत्रीय/जनजातीय भाषा) | 30 | 30 |
| विषय आधारित (गणित-विज्ञान या सामाजिक विज्ञान) | 60 | 60 |
| कुल | 150 | 150 |
JHTET 2026 का सिलेबस ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले JAC की ऑफिशियल वेबसाइट jacexamportal.in पर जाएं.
- होमपेज पर Jharkhand TET Exam 2026 ऑप्शन पर जाएं.
- उसके बाद JHTET 2026 Syllabus लिंक पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर सिलेबस दिखाई देगा.
- फिर उसे डाउनलोड करके सेव कर लें.
यह भी पढ़ें: झारखंड में JEE NEET की फ्री कोचिंग, जानें किन छात्रों को मिलेगा लाभ
