IIT Success Story: मोटर मैकेनिक का बेटा पहुंचा IIT, इस हुनर ने बदल दी दुनिया, जानिए इमोशनल कर देने वाली ये कहानी

IIT Success Story: कर्नाटक के सुशांत एन प्रभु की सक्सेस स्टोरी बड़ी दिलचस्प है. वे अपने पिता के साथ गैराज में काम करते हैं. वहां काम करते हुए उन्हें मशीनों में दिलचस्पी हुई और उन्होंने इंजीनियर बनने का फैसला किया. संसाधन की कमी और आर्थिक तंगी के बाद भी उन्होंने पढ़ाई नहीं छोड़ी.

IIT Success Story: अगर मन में लगन और समर्पण हो तो बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है. इसका ताजा उदाहरण है कर्नाटक के सुशांत एन. प्रभु (Sushant N Prabhu), जो पिता के साथ गैराज में काम करते थे और वहां से आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) तक का सफर तय किया. आइए, जानते हैं उनकी सक्सेस स्टोरी- 

IIT Success Story: आईआईटी कानपुर से कर रहे हैं बीटेक 

सुशांत एन. प्रभु कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के तीर्थहल्ली तालुक के मेगारावली गांव के रहने वाले हैं. वे एक साधारण परिवार से आते हैं. सुशांत के पिता नरसिंहमूर्ति मोटरसाइकिल मैकेनिक हैं और उनकी मां सुजाता कपड़े सिलने का काम करती हैं. कम संसाधन के बावजूद सुशांत ने कभी पढ़ाई नहीं छोड़ी. उनके माता पिता भी चाहते थे कि वे अच्छी-से-अच्छी शिक्षा हासिल करें. अभी वे आईआईटी कानपुर से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं.  

IIT Success Story: पहले ही प्रयास में हासिल की सफलता 

सुशांत ने अपनी शुरुआती पढ़ाई अपने गांव के सरकारी स्कूल से की. पढ़ाई के साथ-साथ वे पिता के गैराज में भी काम किया करते थे. सुशांत ने SSLC परीक्षा में 625 में से 620 अंक हासिल किए. सुशांत ने बेंगलुरु स्थित राष्ट्रोत्थान परिषद के आवासीय विद्यालय से PUC की पढ़ाई की और यहीं से जेईई की तैयारी का मौका मिला. अपनी बेहतरीन प्रदर्शन से सुशांत ने प्रथम ही प्रयास में JEE परीक्षा में सफलता हासिल कर ली. 

गैराज में काम करते हुए किया आविष्कार 

सुशांत बचपन से मेधावी थे. उन्होंने पिता के साथ गैराज में काम करते हुए बहुत कुछ सीखा. उनके इसी अनुभव ने उन्हें IIT पहुंचने की राह दिखाई. दरअसल, गैराज में काम करते हुए सुशांत को मशीन कैसे काम करता है, इसकी गहरी समझ हो गई. उन्होंने इसी अनुभव का इस्तेमाल करते हुए ‘सेल्प चेन एडजेस्टमेंट सिस्टम’ डिजाइन किया जो बाइक की चेन खुद से एडजस्ट कर सकता था. इस इनोवेशन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली और टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के इंस्पायर अवार्ड्स-मानक में उनके प्रोजेक्ट को प्रदर्शित होने का मौका मिला. 

यहां से मिली IIT में पहुंचने की प्रेरणा 

अपने इस प्रोजेक्ट के सिलसिले में सुशांत NIT सूरतकल पहुंचें, जहां उनकी मुलाकात राघवेंद्र ए. भट नाम के प्रोफेसर से हुई. इस शिक्षक ने सुशांत को IIT के बारे में बताया और यहां तक पहुंचने का रास्ता भी दिखाया. उन्होंने शिक्षक की बात को गंभीरता से लिया और जेईई परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी. सुशांत डिग्री हासिल करने के लिए देश व समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं. 

यह भी पढ़ें- Private Job ही नहीं इन Sarkari Naukri में होता है प्रोबेशन पीरियड, जानकर हो जाएंगे हैरान!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >