JEE नहीं दिया? फिर भी IIT Delhi से कर सकेंगे पढ़ाई

IIT Delhi Online Course: IIT दिल्ली ने नया AI और डेटा साइंस से जुड़ा नया कोर्स लॉन्च किया है. 8 महीने का यह ऑनलाइन कोर्स न केवल स्किल डेवलपमेंट पर फोकस करता है, बल्कि इंडस्ट्री-रेडी प्रोफेशनल तैयार करने में भी अहम भूमिका निभाता है.

IIT Delhi Online Course: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IIT Delhi) के Continuing Education Programme (CEP) ने अपने लोकप्रिय Applied AI, ML and Decision Science Programme के 6वें बैच की शुरुआत कर दी है. यह कोर्स पहले Advanced Certificate Programme in Data Science and Decision Science के नाम से जाना जाता था. खुद संस्थान ने नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी है.

8 महीने का कोर्स

यह सर्टिफिकेट प्रोग्राम 8 महीनों में पूरा होगा. इस कोर्स की दिलचस्प बात ये है कि यह ऑनलाइन मोड में है. कोई भी प्रोफेशनल और स्टूडेंट्स इस कोर्स को कर सकते हैं. इस कोर्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग और डेटा-ड्रिवन डिसीजन मेकिंग जैसी जानकारी दी जाएगी.

क्या-क्या सीखेंगे प्रतिभागी?

इस प्रोग्राम में स्टूडेंट्स को एडवांस टेक्नोलॉजी से जुड़े कई जरूरी सब्जेक्ट के बारे में नॉलेज दी जाएगी.

  • Applied Artificial Intelligence (AI)
  • मशीन लर्निंग (ML)
  • Decision Science
  • Data Analytics और Modeling
  • Real-world Problem Solving Techniques
  • IIT Delhi की ग्लोबल रैंकिंग का फायदा

किन लोगों के लिए है यह कोर्स?

यह प्रोग्राम खासतौर पर उन लोगों के लिए है-

  • डेटा साइंस और AI में करियर बनाना चाहते हैं
  • वर्किंग प्रोफेशनल हैं और स्किल अपग्रेड करना चाहते हैं
  • टेक्नोलॉजी और एनालिटिक्स में एडवांस नॉलेज लेना चाहते हैं

यह भी पढ़ें- MBA के बाद सरकारी नौकरी कर कमा सकते हैं लाखों, देखें ये 4 बेस्ट ऑप्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >