IIT Delhi ने लॉन्च किया Solar Energy में पीजी डिप्लोमा कोर्स, एक महीने की इंटर्नशिप पर यूरोप जाने का मौका

IIT Delhi New Course: आईआईटी दिल्ली ने सोलर एनर्जी में पीजी डिप्लोमा कोर्स शुरू किया है. इस कोर्स को पूरा करने वाले कैंडिडेट्स को एक महीने की ट्रेनिंग पर यूरोप भेजा जाएगा. कार्यक्रम के जरिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोलर टेक्नोलॉजी और रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में मजबूती लाई जाएगी.

IIT Delhi New Course: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IIT Delhi) ने अपने सोनीपत कैंपस में पहली बार सोलर सिस्टम एंड मैनेजमेंट में पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा एकेडमिक प्रोग्राम शुरू किया है. यह एक साल का पीजी डिप्लोमा कोर्स है. यह कार्यक्रम International Solar Alliance (ISA) और फ्रांस के INES - Institute National de l'Energie Solaire की मदद से शुरू किया गया है. यही नहीं इस कोर्स की पहली क्लास 3 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है.

ट्रेनिंग कोर्स है, एकस्पर्ट लेंगे क्लासेज

IIT Delhi के अनुसार, इस पीजी डिप्लोमा कार्यक्रम के पहले बैच में 8 देशों के 9 International Fellows शामिल हुए हैं. कार्यक्रम का संचालन IIT Delhi के एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग (DESE) विभाग में किया जा रहा है.


संस्थान का ये कोर्स एक तरह का ट्रेनिंग प्रोग्राम है, जिसमें ISA की ओर से नामित फेलो को एक साल तक सोलर टेक्नोलॉजी और उसके एप्लिकेशन की ट्रेनिंग दी जाएगी. इसमें संस्थान के एक्सपर्ट टीचर्स और इंडस्ट्री पार्टनर ट्रेनिंग देंगे.

Solar Energy के क्षेत्र में तैयार होंगे एक्सपर्ट

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ISA के सदस्य देशों के लिए Solar Energy के क्षेत्र में प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करना है. प्रशिक्षण पूरा करने के बाद फेलो अपने-अपने देशों में Solar Technology Application Resource Centres (STAR-C) में ट्रेनर के रूप में काम करेंगे.

IIT Delhi के स्टूडेंट की यूरोप में होगी एक महीने की ट्रेनिंग

IIT Delhi के अनुसार, पीजी डिप्लोमा पूरा करने वाले ISA Fellows को यूरोप में Applied Solar Technologies पर एक महीने की Internship भी मिलेगी. इसके बाद उन्हें उनके संबंधित देशों में STAR-C से जोड़ा जाएगा.


ये भी पढ़ें: DU: अगली पीढ़ी के एआई टैलेंट पूल को तैयार करने के लिए डीयू और एएमडी मिलकर करेंगे काम

UNIDO ने किया कार्यक्रम को Sponsor

इस PG Diploma Programme को United Nations Industrial Development Organization (UNIDO) ने Sponsor किया है. कार्यक्रम के जरिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोलर टेक्नोलॉजी और रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में विशेषज्ञता विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है.

IIT Delhi Sonipat Campus के लिए क्यों खास है यह कार्यक्रम?

IIT Delhi के Sonipat Campus में यह पहला टीचिंग प्रोग्राम है, जिसकी फिजिकल क्लासेज शुरू हुई हैं. IIT Delhi के Professor-in-Charge, Sonipat Campus प्रो. सोमना‌थ बैद्य रॉय ने इसे कैंपस के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है. संस्थान आने वाले वर्षों में यहां और भी Academic Programmes शुरू करने की योजना बना रहा है. इस प्रोग्राम के तहत एकेडमिक प्रोग्राम, ज्वॉइंट रिसर्च और नॉलेज एक्सेंच को बढ़ावा देने की योजना है. इस Programme का लक्ष्य ISA के 120 से ज्यादा सदस्य देशों के लिए Solar Technology में प्रशिक्षित प्रोफेशनल तैयार करना है.


ये भी पढ़ें: IIT Bombay में पहली बार ऐसा अनोखा कोर्स, फ्लाइट टेस्टिंग में MA डिग्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >